Friday, April 26, 2024
Advertisement

आंखो का रंग बताता है आपसे जुड़े कई राज, जानकर हो जाएंगे हैरान

यह बात वैज्ञानिक भी मानते है कि आपके बॉडी पार्ट्स आपके व्यक्तित्व के बारे में कई राज उजागर करते हैं। हाथ, पैर से लेकर आपकी आंखों का रंग भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 13, 2018 12:03 IST
eyes color- India TV Hindi
eyes color

नई दिल्ली: यह बात वैज्ञानिक भी मानते है कि आपके बॉडी पार्ट्स आपके व्यक्तित्व के बारे में कई राज उजागर करते हैं। हाथ, पैर से लेकर आपकी आंखों का रंग भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आपके आंखों का रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में कई राज उजागर करता है।

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि आंखे इंसान के व्यक्तित्व का आइना होती हैं। किसी भी व्यक्ति कि आखों में देखकर उसके मन में चल रही भावनाओं का पता लगाया जा सकता हैं।

ग्रे आंखों वाले

ऐसा भी कहा जाता हैं कि आंखों के रंग का इंसान के व्यक्तित्व से गहरा ताल्लुक होता हैं। आप आंखों का रंग देखकर ही किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। ग्रे आंखों वाले लोग दिल से बहुत साफ होते हैं।  इनके मन में जो भी बात होती है वो साफ-साफ कह देते हैं।

काली आंखों वाले

ये लोग वफादार होने के साथ बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं साथ ही इन लोगों कि पर्सनेलिटी काफी आकर्षित होती है। काली आंखों वाले लोग बहुत ज्यादा रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ये लोग काफी वफादार होते हैं। दूसरों के राज को हमेशा राज ही रखते हैं। लेकिन ये लोग खुद से किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं।

नीली आंखों वाले

नीली आंखों वाले लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं। अपनी सुंदर आंखों की वजह से यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं इनका नेचर काफी फ्रेंडली होता है।

भूरी आंखे

इस कलर की आंखों वाले लोग स्वाभाव से बहुत अच्छे और प्यार में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये लोग पैसे से ज्यादा अहमियत रिशतों को देते हैं।  इन लोगों को व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षित होता है। इनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement