Friday, March 29, 2024
Advertisement

Sawan 2018: सावन के सोमवार में राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप, होगी हर इच्छा पूरी

रावण मास के सोमवार के दिन जो व्यक्ति विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। जानिए राशिनुसार भगवान शिव के किन मंत्रों का करें जाप।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 29, 2018 15:06 IST

Sawan 2018

Sawan 2018

मकर राशि
इस श्रावण मास के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं’।। श्रावण मास के दौरान आपको इस मंत्र का नित्य रूप से एक सौ ग्यारह बार जाप करना चाहिए, यानी पूरे माह के दौरान तीन हजार तीन सौ तीस बार आपको इस मंत्र का जाप करना है।

कुंभ राशि

इस श्रावण मास के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय’।। श्रावण मास के दौरान आपको 21 बार नित्य रूप से इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि
इस श्रावण मास के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं'।। श्रावण मास के दौरान आपको इस मंत्र का ग्यारह हजार बार जाप करना चाहिए, यानी रोज के हिसाब से आपको लगभग 366 मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement