Saturday, April 20, 2024
Advertisement

13 मार्च को रोहिणी नक्षत्र में राशिनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा हर समस्या से छुटकारा

रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना व्यक्ति की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये, माता के साथ संबंधों को अच्छा करने के लिये और भय आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही अच्छी मानी गयी है। अतः इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आज के दिन रोहिणी नक्षत्र में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 12, 2019 17:51 IST
rohini nakshatra- India TV Hindi
rohini nakshatra

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज पूरा दिन चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। साथ ही आज के दिन चंद्रमा का नक्षत्र, रोहिणी है। रोहिणी नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। ये नक्षत्र बहुत ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना की जाती है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना व्यक्ति की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये, माता के साथ संबंधों को अच्छा करने के लिये और भय आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही अच्छी मानी गयी है। अतः इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आज के दिन रोहिणी नक्षत्र में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर आपकी नई-नई जॉब लगी है और आप अपने काम से सीनियर्स को खुशरखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनी माता से भेंट के रूप में एक मुट्ठी चावल प्राप्त करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। बता दूं कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। (मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव)

वृष राशि
अगर आप पदोन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जामुन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए। साथ ही कोशिश करके जामुन का एक पेड़ भी लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपकी पदोन्नति होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। (साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी)

मिथुन राशि
अगर आप किसी काम को लेकर कुछ दिनों से बेचैनी महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको चंद्रदेव के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। चंद्रदेव का मंत्र इस प्रकार है - सों सोमाय नमः। इस प्रकार आज के दिन मंत्र का जप करने से आपकी बेचैनी जल्द ही दूर होगी। बता दूं कि वैसे आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप किसी तरह के भय आदि से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, यानी मटका दान करना चाहिए और भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही भय आदि से छुटकारा मिलेगा। आपको बता दूं कि वैसे आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर आप किसी तरह के मानसिक तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आपको बता दूं कि 2 मुखी रुद्राक्ष पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है और मानसिक रूप से तनाव का कारण भी चंद्रमा ही है। अतः आज के दिन 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको जल्द ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप अच्छा पद और जीवन में खूब उन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सफेद घोड़े को घास खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही एक अच्छा पद और जीवन में उन्नति मिलेगी। बता दे कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि
अगर आपको अपने काम में माता से सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन शाम के समय आपको चंद्रदेव को जल से अर्घ्य देना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने
से आपको अपने कामों में माता से पूरा सपोर्ट मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आपको कुछ दिनों से कोल्ड एंड कफ की समस्या बनी हुई है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में चावल का दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी समस्या जल्द ही दूर होगी। बता दें कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप तरल पदार्थ जैसे किसी जूस, कोल्ड ड्रिंक या पानी की बोतलों से संबंधित कोई बिजनेस करते हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के
समय आपको एक लोटा जल में थोड़े-से चावल के दाने डालकर चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए और 11 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है - ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में सफलता ही सफलता मिलेगी।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये ही विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी के चेहरे की हंसी कहीं गायब हो गई है, वो हर पल कुछ सोचते रहते हैं, तो आज के दिन आपको जैन मन्दिर में कुछ दान-पुण्य करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के चेहरे की हंसी फिर से लौट आयेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये ही विशेष हितकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इससे लाभ उठा सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आपको अपने आस-पास बहुत से लोगों के होते हुए भी अकेलापन महसूस होता है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का पैकेट दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अकेलापन महसूस नहीं होगा। बता दूं कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये ही विशेष लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आपके जीवनसाथी और आपकी माता की आपस में बिल्कुल नहीं बनती, तो उनके बीच संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिये दोनों लोगों के कपड़ों में से एक- एक धागा निकालकर, उन धागों को आपस में बांध दें और मन्दिर में चढ़ा दें। साथ ही मन्दिर में कपूर का दीपक भी जलाएं और हाथ जोड़कर दोनों के अच्छे संबंधों के लिये प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी और आपकी माता के बीच संबंध जल्द ही बेहतर होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement