Saturday, April 20, 2024
Advertisement

आज बन रहा है खास नक्षत्र के साथ दुर्लभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

आज रेवती नक्षत्र और अतिगण्ड योग के दौरान कौन- से उपाय करके आप लाभ उठा सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 27, 2019 6:24 IST
revati nakshatra atangand yog do these astrology measure according to zodia sign for money and luck- India TV Hindi
revati nakshatra atangand yog do these astrology measure according to zodia sign for money and luck

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज रेवती नक्षत्र भी शाम 7 बजकर 43 मिनट तक चलेगा। साथ ही आज अतिगण्ड योग भी है जो आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। रेवती का अर्थ है- धनवान या धनी। अतः इस नक्षत्र को धन संपदा की प्राप्ति और सुखी जीवन के साथ जोड़कर देखा जाता है।

इस नक्षत्र के जातक तेजस्वी, सुंदर, चतुर और विद्वान होते हैं। इस नक्षत्र के दौरान विद्या का आरंभ, सम्मान प्राप्ति, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पानी में तैरती हुई मछली को रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है, जबकि इसकी राशि मीन है। इसके अलावा आपको बता दूं कि रेवती नक्षत्र का संबंध महुआ से है। अत: जिन लोगों का जन्म रेवती नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन महुआ के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए। साथ ही आज रेवती नक्षत्र और अतिगण्ड योग के दौरान कौन- से उपाय करके आप लाभ उठा सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

ये भी पढ़ें- 27 जून राशिफल: बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती है बाहर, वहीं ये लोग रहें सतर्क

मेष राशि

अगर आप अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही मंदिर में साबुत हरे मूंग का दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आयेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृष राशि
अगर आप अपने जीवन में तरक्की बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन गुरु के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -  ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:'। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में तरक्की बनी रहेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सबसे अमीर होने बावजूद गरीब है तिरुपति बालाजी, जानें इसके पीछे की प्राचीन कथा

मिथुन राशि
अगर आपको दूसरों के सामने बोलने में किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है या आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी रहती है, तो आज के दिन आपको सिद्ध किया हुआ गुरु यंत्र (Graphic of गुरु यंत्र) धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर होगी और आप दूसरों के सामने खुलकर अपनी बात रख पायेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप अपने पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राहमण को मिट्टी का बर्तन दान करें। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर आप अपने व्यापार में खूब सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनी बहन को अच्छी-सी हरे रंग की ड्रेस गिफ्ट करनी चाहिए। ....... आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने व्यापार में खूब सफलता मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन मन्दिर में इलायची का दान करना चाहिए और भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करनाचाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी स्मरण शक्ति मजबूत होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि
अगर आप अपने रिश्तों की सुंदरता को कायम रखना चाहते हैं, तो आज के दिन लव बर्ड के रूप में तोते के जोड़े का चित्र या शो पीस लाएं और उसे अपने बैडरूम में लगाएं। आज के दिन ये उपाय करने से आपके रिश्तों की सुंदरता कायम रहेगी।  वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर लाख प्रयासों के बावजूद भी आपका सोचा हुआ काम समय रहते पूरा नहीं होता, तो आज के दिन साबूत मूंग के सात दाने लेकर, उन पर बृहस्पति के मंत्र का 11 बार जप करें
'ऊं बृं बृहस्पतये नम:'। मंत्र जप के बाद उन्हें मूग के दानों को बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रयास सफल होंगे और आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप अपने काम करने की क्षमता को विकसित करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियों का दान करें। आज के दिन ऐसाकरने से आपकी काम करने की क्षमता विकसित होगी। से तो आज की ग्रह-नक्षत्रस्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप अनावश्यक खर्चों से परेशान रहते हैं, तो आज के दिन अपनी बुआ या बहन का आशीर्वाद प्राप्त करें और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ जरूर दें। आज के दिन ऐसा करने से अनावश्यक खर्चों को लेकर आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष है,
लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन मूंग दाल के लड्डू बनाकर मंदिर में दान करें। साथ ही छोटे बच्चों में भी लड्डू बांटे। आज के दिन ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आपके परिवार में किसी न किसी के बीच अनबन होती रहती है, जिससे परिवार में निगेटिविटी का माहौल रहता है, तो आज के दिन घर के किसी कोने में फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें और अगले दिन उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की अनबन दूर होगी, जिससे निगेटिव माहौल अपने आप पॉजिटिव हो जायेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement