Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

मंगलवार को बन रहा है शुभ योग, गणपति को खुश करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज बुध ग्रह और हरिद्रा गणपति के समक्ष कुछ उपाय करके अपने जीवन में खुशहाली, शत्रुओं से दोस्ती, नौकरी में सफलता व आर्थिक तरक्की हासिल की जा सकती है। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 20, 2019 9:44 IST
Lord Ganesha- India TV Hindi
Lord Ganesha

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र है। आज रेवती नक्षत्र रात 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और रक्षा पंचमी पर गणेश जी के हरिद्रा रूप की पूजा होती है। लिहाज़ा आज बुध ग्रह और हरिद्रा गणपति के समक्ष कुछ उपाय करके अपने जीवन में खुशहाली, शत्रुओं से दोस्ती, नौकरी में सफलता व आर्थिक तरक्की हासिल की जा सकती है। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर शत्रु को मित्र बनाना चाहते हैं तो आज का दिन बेहद ही विशेष है। आज आपको एक रोटी पर शहद से शत्रु का नाम लिखना है और उसका भोग हरिद्रा गणपति को लगाना चाहिए। आज के दिन अगर शहद वाली रोटी आप गणपति को अर्पित करेंगे तो आपकी दुश्मनी-दोस्ती में बदल जाएगी और संबधों में सुधार लाएगा। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय मेष राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

वृष राशि
नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं तो आज रक्षा पंचमी और रेवती नक्षत्र के शुभ संयोग पर मौली में 11 नींबू पिरोकर एक माला बनानी चाहिए और फिर उस माला को हरिद्रा गणपति को अर्पित करना चाहिए। आज के दिन किया गया ये खास उपाय आपको आपकी नौकरी में सक्सेस जरूर दिलवाएगा। जल्द ही आपके प्रमोशन के योग बनेंगे और आपकी उन्नति होगी। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय वृष राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

मिथुन राशि
अगर जन्मपत्रिका में बुध कमज़ोर हैं तो आज रेवती नक्षत्र में बुध यंत्र को धारण करें। आज का दिन बुध यंत्र धारण करने के लिए बेहद ही विशेष हैं। इससे जन्मपत्रिका में आपका मंदा बुध मजबूत होगा और बुध के मजबूत होने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कुछ ही समय में फर्क आपको खुद ही नज़र आएगा। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

20 अगस्त को रक्षा पंचमी, जो बहनें रक्षाबंधन को नहीं बांध पाईं राखी उनके लिए ये दिन शुभ

कर्क राशि
अगर किसी से प्यार करते हैं और उन्हे आप अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो भोजपत्र पर हल्दी से उस व्यक्ति का नाम लिखें और उसे गणपति को अर्पित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आप जो चाहते हैं वो संभव होगा। हरिद्रा गणपति की कृपा आप पर बनी रहेगी और आप जिन्हे चाहते हैं उनका साथ जीवनभर के लिए आपको मिल जाएगा। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय कर्क राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज भैरवनाथ की पूजा के लिए विशेष दिन हैं लिहाज़ा आज सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काली उड़द और सवा 11 रूपए ...काले रंग के कपड़े में पोटली बनाकर रखें और भैरवनाथ के मंदिर में अर्पित करें। आज के दिन इस उपाय के करने से आपके सभी दुखों का नाश होगा और आपके जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आएगी। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय सिंह राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

कन्या राशि
अगर बार बार किसी कार्य में रूकावट आ रही है तो आज भैरव मंदिर में गुलाब , चंदन व गूगल की खुशबूदार अगरबत्तियां जलाएं। आज के दिन भैरव मंदिर जाकर ये उपाय करेंगे तो भैरवनाथ प्रसन्न होंगे और आपके कार्यों में आ रही हर बाधा दूर होगी। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय कन्या राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

तुला राशि
अगर बेरोज़गार हैं, तमाम कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही तो हरिद्रा गणपति के इस मंत्र का जाप करें। हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वर वरद सर्व जन ह्रदयं स्तम्भय-स्तम्भय स्वाहा।। आज हरिद्रा गणपति की पूजा के बाद इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपको जल्द ही अच्छी नौकरी मिलेगी और शुभ फल प्राप्त होंगे। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय तुला राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और अंकों का संबंध बहुत ही खास, जानें जन्मतिथि से कैसे निकाले मूलांक

वृश्चिक राशि
अगर लंबे वक्त से हेल्थ प्रॉब्लम आपको परेशान कर रही हैं तो आज गाय को हरा चारा खिलाएं। आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य संबंधी आपकी परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। और कुछ दिनों मे आप सेहतमंद हो जाएंगे। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

धनु राशि
आज खासतौर से हरिद्रा गणपति की पूजा करनी चाहिए। अगर आप अपने मन में छिपी किसी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं तो आज खासतौर से पूरे विधि विधान से हरिद्रा गणपति की आराधना करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, गणपति का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी हर इच्छा जरूर पूरी होगी। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय धनु राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

मकर राशि
अगर कर्ज से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बावजूद कर्ज उतर नहीं पा रहा तो हरे मूंग का दान कीजिए। मंदिर में हरे मूंग का दान करने से कुछ ही समय में आपके सिर पर चढ़ा सारा कर्ज उतर जाएगा। और आपके जीवन की तमाम दिक्कतों का अंत होगा। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय मकर राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आपकी संतान पढ़ाई में कमज़ोर है तो आज आप तोते की तस्वीर घर में लगाएं और रोज़ उसे देखें। कुछ ही दिनो में आपको फर्क नज़र आने लगेगा। आपके बच्चे की ना केवल पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी बल्कि उसकी स्मरणशक्ति में इज़ाफा भी होगा। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

मीन राशि
अगर विवाह में किसी तरह की रूकावटें आ रही हैं...शादी की तारीख बार-बार टलती जा रही है तो आज के दिन हरिद्रा गणपति पर हल्दी चढ़ाएं। आज हरिद्रा गणपति पर हल्दी अर्पित करने से उनका विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा। शादी में आने वाले हर विघ्न दूर होंगे और जल्द ही शादी की तारीख तय हो जाएगी। आज की ग्रह नक्षत्र स्थिति में ये उपाय मीन राशि वालों के लिए ही विशेष फलदायी है लेकिन अन्य राशि वाले भी इसे कर सकते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement