Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

आज लग रहा है पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, इन 6 में से करें कोई 1 उपाय तो होगा शुभ

बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ सुकर्मा और राज योग बन रहा है। जिसके कारण इसका असर  कम करने के लिए ये उपाय करें। इसके साथ ही शुक्र संबंधी ये उपाय करने से होगी हर मनोकामना पूर्ण।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 19, 2019 19:21 IST
Puja Path- India TV Hindi
Puja Path

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। आज से फाल्गुन माह की शुरुआत है। साथ ही आपको बता दें कि आज के दिन सुबह 07:28 से देर रात 03:12 तक सुकर्मा योग रहेगा। इस योग में कोई शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। आज के दिन शाम 05:37 से अगले दिन सुबह 05:04 तक राज योग भी रहेगा। ये योग भी धार्मिक कार्यों के लिये शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज सुबह 08 बजे से अगले दिन सुबह 05 बजकर 04 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य रहता है। अतः इस नक्षत्र में शुक्र ग्रह से जुड़े उपाय करना अच्छा माना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय  करना होगा आज शुभ।

  • अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में प्रेम रस बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनी पसंद का कोई इत्र, यानी परफ्यूम की शीशी मन्दिर में भेंट करनी चाहिए। अगर संभव हो तो उस शीशी पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर ही मन्दिर में भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में प्रेम रस बना रहेगा। बता दें कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। (20 February Horoscope: एक साथ बन रहे है 2 शुभ योग, जानें धन और बिजनेस के लिए कैसा होगा बुधवार)
  • अगर काफी समय से आपके जीवनसाथी की सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में रूई और 200 ग्राम घी का डिब्बा दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की सैलरी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि इस उपाय का फायदा सभी राशि वाले लोग उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। (साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ)
  • अगर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो आज के दिन आपको शुक्र के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। शुक्र का मंत्र इस प्रकार है ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में चल रही सारी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी। आपको बता दें कि इस उपाय को सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से लाभकारी है।

Puja Path

Puja Path

  • अगर आप अपने ऐश्वर्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको गाय को रोटी खिलानी चाहिए। अगर संभव हो तो ज्वार की रोटी खिलाएं। साथ ही गाय माता को स्पर्श करके आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपनी धन की तिजोरियों को भरे रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मांलक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाकर उनके विशेष मंत्र का जप करना चाहिए। मां लक्ष्मी का विशेष मंत्र इस प्रकार है - ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। आज के दिन आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए और जप के बाद देवी लक्ष्मी को हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।आज के दिन ये उपाय करने से आपकी धन की तिजोरियां भरी रहेंगी। आपको बता दें कि ये उपाय सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • अगर आपको लगता है कि आपके दाम्पत्य संबंधों को किसी की नजर लग गई है, तो आज के दिन आपको अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर का दीपक जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों को लगी हर तरह की नजर से आपको छुटकारा मिलेगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement