Thursday, April 25, 2024
Advertisement

प्रदोष व्रत और शुक्रवार के साथ लग रहे है कई शुभ योग, करें इन 7 में से कोई 1 उपाय होगी हर इच्छा पूरी

आज के दिन विशाखा नक्षत्र के साथ चम्पक द्वादशी और शिव योग के साथ प्रदोष व्रत के अवसर पर कौन-से खास उपाय करके आप लाभ पा सकते हैं। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 14, 2019 6:19 IST
Pradosh vrat- India TV Hindi
Pradosh vrat

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है।  आज चम्पक द्वादशी है। शास्त्रों के अनुसार आज चम्पक द्वादशी के दिन भगवान गोविन्द, यानी विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही आपको बता दूं कि आज के दिन सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक शिव योग भी रहेगा।

आज के दिन विशाखा नक्षत्र के साथ चम्पक द्वादशी और शिव योग के साथ प्रदोष व्रत के अवसर पर कौन-से खास उपाय करके आप लाभ पा सकते हैं। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

  1. अगर आप अपने जीवन में शुभता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री गोविन्द के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ऊँ गोविन्दाय नमः। आज के दिन आपको इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए और जप करने के बाद भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये बड़ा ही खास है।
  2. अगर आप तरक्की की ओर अग्रसर होना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको पांच बेलपत्र लेकर, उन्हें साफ पानी से धोकर, उन पर हल्दी से ऊँ लिखना चाहिए। फिर एक-एक करके उन बेलपत्रों को शिवलिंग पर ऊँ बोलते हुए चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप तरक्की की ओर अग्रसर होंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिए ये अधिक लाभदायक है।
  3. अगर आप अपने जीवनसाथी के कार्यों को सफल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री गोविन्द भगवान को चम्पा के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान को एक इत्र की शीशी भी चढ़ानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के कार्य जरूर सफल होंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये अधिक फायदेमंद है।
  4. अगर आप करियर में उच्च सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव जी को बेल का फल भी अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको करियर में उच्च सफलता मिलेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  5. अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव जी को सफेद फूलों की पुष्पांजलि अर्पित करनी चाहिए। साथ ही शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है -ऊँ नमश्शिवाय.. आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  6. अगर आप अपने कारोबार को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं, तो आज के दिन एक पीले रंग के कपड़े में पांच हल्दी की गांठ, पांच कौड़ियां और पांच सिक्के बांधकर श्री गोविन्द भगवान को चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपका कारोबार बहुत आगे तक जायेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए ये अधिक लाभदायी है।
  7. अगर आपकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही है, तो आज के दिन आपको शिव मन्दिर में चावल का दान करना चाहिए और ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक चलेगी।  बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है |

ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत और शुक्रवार चमका सकता है आपकी किस्मत, जानिए किस शुभ मुहूर्त में कैसे करें शिव जी की पूजा

14 जून राशिफल: शुक्रवार को एक साथ बन रहे है की शुभ योग, इन 6 राशियों के किस्मत के सितारे होंगे बुलंदी पर

15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement