Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Pradosh Vrat: आज के दिन करें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएगे भगवान शिव प्रसन्न

प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा का विधान है। आज के दिन जो व्यक्ति प्रदोष काल के समय, यानी सूर्यास्त के तुरंत बाद रात्रि के प्रथम प्रहर में किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है, उसे जीवन में सुख ही सुख मिलता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 16, 2019 6:29 IST
Pradosh Vrat- India TV Hindi
Pradosh Vrat

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र है। चित्रा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज परशुराम द्वादशी है। आज के दिन परशुराम भगवान की पूजा की जाती है। आपको ये भी बता दूं कि वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी को रुक्मिणी द्वादशी के रूप में भी मनाया जाता है, विशेषकर कि उत्तर प्रदेश में। माना जाता है कि आज ही के दिन श्री कृष्ण की पटरानियों में से एक माता रुक्मिणी का आविर्भाव हुआ था।

द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी, जो कि कल सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। अतः प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को किया जाने वाला प्रदोष व्रत आज ही के दिन किया जायेगा। आपको बता दूं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा का विधान है। आज के दिन जो व्यक्ति प्रदोष काल के समय, यानी सूर्यास्त के तुरंत बाद रात्रि के प्रथम प्रहर में किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है, उसे जीवन में सुख ही सुख मिलता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करना होगा शुभ।

ये भी पढ़ें- भगवान शिव-पार्वती को खुश करने के साथ-साथ लंबी उम्र के लिए रखे प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

  • अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों के भंडार भरना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी सुपात्र ब्राह्मण को कुछ दक्षिणा सहित अन्न दान करें और अगर संभव हो तो तांबे के बर्तन में अन्न और दक्षिणा रखकर दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों के भंडार भरे रहेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये उपाय बड़ा ही हितकारी साबित होगा।

ये भी पढ़ें- 16 मई राशिफल: मेष, वृषभ से लेकर इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, वृश्चिक-कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

  • अगर आप ऑफिस में अपने कार्य की गति को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिवलिंग पर जल की धारा डालते हुए.... ऊँ शिवाय नमः ऊँ  मंत्र का जप करें। आज के दिन ऐसा करने से ऑफिस में आपके कार्य की गति में बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने घर-परिवार से हर तरह की निगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं और अपने काम के प्रति संतुष्ट बने रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको तुलसी दल से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पूजा करने के बाद तुलसी की पत्ती को बिना चबाये उसका सेवन करना चाहिए और परिवार के सब सदस्यों को भी प्रसाद के रूप में तुलसी की पत्ती देनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार से हर तरह की निगेटिविटी दूर होगी और आप अपने काम के प्रति संतुष्ट बने रहेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष लाभ देने वाला होगा।
  • अगर आप अपने प्रेम-संबंधों में मिठास बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आपको बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये बहुत ही शुभ फलदायी है।

अगर आप खुद को हर मायनों में परफेक्ट बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री माधव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है - ऊँ मधुसूदनाय नमः।  इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद भगवान को एक पुष्प भी अर्पित करें। ऐसा आपको 11 बार करना है, यानी हर बार मंत्र पढ़ने के बाद भगवान को पुष्प अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आप हर तरह से परफेक्ट होंगे। बता दूं कि इस उपाय का लाभ सभी राशि वाले उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से लाभदायक है।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement