Saturday, April 20, 2024
Advertisement

नीति सार ग्रंथ के अनुसार कभी न करें इन लोगों में शक वरना होगा नुकसान

नई दिल्ली: माना जाता है कि व्यक्ति जो सोचता है वो वैसे ही काम करता है। कभी-कभी हम कुछ ऐसे निर्णय कर लेते है जिसके कारण हमें बाद में पछतावा होता है। नीतिसार ग्रंथ में इस

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 04, 2015 17:38 IST
नीतिसार ग्रंथ: इन...- India TV Hindi
नीतिसार ग्रंथ: इन लोगों पर कभी न करें शक, होगी हानि

नई दिल्ली:  माना जाता है कि व्यक्ति जो सोचता है वो वैसे ही काम करता है। कभी-कभी हम कुछ ऐसे निर्णय कर लेते है जिसके कारण हमें बाद में पछतावा होता है। नीतिसार ग्रंथ में इस बारें में गहराई से बताया गया है कि हमें किन लोगों के ऊपर कभी भी शक नही करना चाहिए।

ये भी पढ़े- अगर घर पर तुलसी, तो ध्यान रखिए ये बातें

इन लोगों के ऊपर शक करने से अपना ही हानि होती है। माना जाता है कि अगर आपने इन लोगों पर शंका की या फिर भरोसा नही किया तो इसके आपका ही नुकसान होगा। जानिए किन लोगों पर कभी शक नही करना चाहिए।

देवे तीर्थे द्विजे मंत्रे दैवज्ञे भेषजे गुरौ।

याद्रशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति ताद्रशी

इस श्लोक के अनुसार नीतिसार ग्रंथ में बताया गया है कि भगवान, डॉक्टर, गुरु, तीर्थ, ज्ञानी, मंत्र, ज्योतिष पर कभी भी शक नही करना चाहिए। अगर आपने इन पर शक किया तो आपका ही नुकसान होगा।

भगवान
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को मानने वाले दो तरह के लोग होते है एक नास्तिक और दूसरा आस्तिक। नीतिसार के अनुसार माना जाता है कि जो लोग आस्तिक होते है उन्हें भगवान पर पूरा विश्वास होता है और जो नास्तिक होते है वो भगवान जैसी किसी भी चीज को नही मानते है। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि जो लोग भगवान पर विश्वास रखते है। उन्हें हमेशा अपना विश्वास उनके प्रति बनाए रखना चाहिए चाहे जितनी परेशानी या जीवन में चाहे जितने उतार-चढ़ाव आएं।

ये भी पढ़े- घर में लानी हो खुशहाली, तो अपनाएं ये उपाय

अगली स्लाइड में पढ़ें कि और किन पर हमें शक नही करना चाहिए

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement