Friday, April 19, 2024
Advertisement

Navratri 2018: नवरात्र में घर के मुख्य द्वार पर लगाएं तोरण, फिर देखें कमाल

हिंदू धर्म में तोरण, बांस के खंबे आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परंपरा है। दरअसल हमारी भारतीय संस्कृति में आम के पेड़ की लकड़ियाका उपयोग समिधा के रूप में वैदिक काल से ही किया जा रहा है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: October 12, 2018 14:16 IST
तोरण- India TV Hindi
तोरण

धर्म डेस्क: नवरात्र के दिनों को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इन दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण हर वह काम करते है। जिससे मां दुर्गा उनके घर पधारें। ऐसे ही मुख्यद्वार में तोरण लगाना शुभ माना जता है लेकिन अगर इसे नवरात्र के दिनों में लगाया जाएं तो यह इसका प्रभाव कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में तोरण, बांस के खंबे आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परंपरा है। दरअसल हमारी भारतीय संस्कृति में आम के पेड़ की लकड़ियाका उपयोग समिधा के रूप में वैदिक काल से ही किया जा रहा है। माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री आदि के हवन में उपयोग से वतावरण में सकारात्मकता बढ़ती है।

नई दिल्ली: नवरात्र के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाई जाती है, साथ ही कई लोग ध्वजा भी लगाते हैं, लेकिन ये क्यों लगाएं जाते हैं और वास्तु शास्त्र में इनका क्या महत्व है। नवरात्र के पहले दिन दरवाजे पर तोरण लगाने और घर पर ध्वजा, यानि झंडा लगाने से वास्तु दोष नष्ट हो जाते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही आपको हर क्षेत्र में जीत मिलती है।

ध्वजा लगाने के लिये घर के अग्नि कोण, यानि दक्षिण-पूर्वी कोने में पांच हाथ ऊंचे डंडे में लाल रंग का ध्वजा लगा कर सोम, दिगंबर कुमार और रूरू भैरव का ध्यान करना चाहिये। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर आम या न्यग्रोध के पत्तों का तोरण लगा कर - महेंद्र, ब्राह्मी, दिगंबर कुमार तथा असितांग भैरव, इन सभी शक्तियों को स्मरण करना चाहिये।

आप चाहें तो घर के बाकी कमरों के दरवाजे पर भी तोरण लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर के अन्दर कोई बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती। आपके घर और घर के अन्दर रहने वाले सदस्यों की हर प्रकार से रक्षा होती है। किसी भी प्रकार का जादू-टोना घर पर असर नहीं करता। साथ ही घर का वास्तु भी दुरुस्त रहता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement