Friday, April 26, 2024
Advertisement

Maha Navami 2018: महानवमी के दिन पाना चाहते है विशेष फल, तो इन मंत्रों के उच्चारण के साथ करें हवन

आज के दिन आपको किस चीज़ से हवन करना चाहिए, साथ ही दुर्गासप्तशती व सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये कौन-से विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए, इसकी भी आज हम चर्चा करेंगे। तो आइए चर्चा करते हैं आज महानवमी के दिन विशेष फलों की प्राप्ति के लिये विशेष चीज़ों से किये जाने वाले हवन और मंत्र उच्चारण के बारे में।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: October 17, 2018 18:37 IST
Mahanavami- India TV Hindi
Mahanavami

धर्म डेस्क: आज नवरात्र की महानवमी है। इस दिन हवन करने का भी विधान है। आज के दिन हवन आदि करने से घर की शुद्धि होती है और सबके जीवन में बरकत आती है। साथ ही घर का वास्तु अच्छा होता है और परिवार के सदस्यों में एक नयी ऊर्जा आती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार तिल, जौ, गुग्गुल आदि से हवन करना अच्छा होता है। सामग्री खरीदते समय ध्यान रहे कि हवन के लिए जौ के मुकाबले तिल दो गुना होना चाहिये और अन्य चिकनाई वाली और सुगंध वाली सामग्री जौ के बराबर मात्रा में होनी चाहिये। इसके अलावा अगर आप विशेष फलों की प्राप्ति के लिये हवन करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको किस चीज़ से हवन करना चाहिए, साथ ही दुर्गासप्तशती व सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये कौन-से विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए, इसकी भी आज हम चर्चा करेंगे। आज महानवमी के दिन विशेष फलों की प्राप्ति के लिये विशेष चीज़ों से किये जाने वाले हवन और मंत्र उच्चारण के बारे में।

अगर आप अपनी सुख-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको कमलगट्टे से हवन करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। साथ ही दुर्गा सप्तशती में दिये देवी मां के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए -

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिम शेषजन्तोः
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्य दुःख भय हारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकार करणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥

अगर आप अपने शत्रुओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको पीली सरसों से हवन करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन वृष राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए
नमस्ते रुद्ररुपिण्यै नमस्ते मधुमर्दिनि ।
नमः कैटभहारिण्यै नमस्ते महिषार्दिनि ।।

अगर आप अपने किसी प्रोजेक्ट की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको तिल से आहुति देकर हवन करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए -
नमस्ते शुम्भ हन्त्रयै च निशुम्भ असुर घातिनि ।
जाग्रतं हि महादेवि जपं सिद्धिं कुरुष्व मे ।।

अगर आप दूसरों के दिल में अपने लिये प्यार जगाना चाहते हैं। मान लीजिये आप अपने जीवनसाथी के दिल में अपने लिये प्यार जगाना चाहते हैं, आप अपने बॉस के मन में, किसी उच्चाधिकारी के मन में, अपने माता-पिता के मन, अपने बच्चों के मन में, अपने अध्यापक के मन में या किसी भी अन्य व्यक्ति के मन में अपने लिये प्यार जगाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको घी और शक्कर को मिलाकर, उससे हवन करना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।.  
ऐंकारी सृष्टी रूपायै हृींकारी प्रतिपालिका ।
क्लींकारी काम रूपिण्यै बीजरूपे नमोऽतु ते ।।

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में हमेशा आगे रहे, उसकी बौद्धिक क्षमता अच्छी बनी रहे, तो बच्चों की माताओं को आज के दिन आपको दूध, चावल की खीर बनाकर, उससे हवन करना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा वैसे तो सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन सिंह राशि वाले बच्चों की माताओं को ये हवन जरूर करना चाहिए। सिंह राशि के लिये ये विशेष फलदायी है।
धां धीं धूं धूर्जटेः पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी ।
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि शां शीं शूं मे शुभं कुरू ।।

अगर आप किसी मुकदमे में अपनी जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको नारियल के टुकड़ों से आहुति देकर हवन करना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
हुं हुं हुंकार रूपिण्यै जं जं जं जम्भनादिनी ।
भ्रां भ्रीं भू्रं भैरवी भद्रे भवान्यै ते नमो नमः ।।

अगर आप कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पाना चाहते हैं या राजनीति में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मखानों की 51 आहुतियां देकर हवन करना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन तुला राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं
धिजाग्रं धीजाग्रं त्रोटय त्रोटय दीप्तं कुरू कुरू स्वाहा ।।

 अगर आप किसी बीमारी के प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो आज महानवमी के दिन आपको धान के लावे की आहुति देनी चाहिए, यानी धान को भूनकर उससे अग्नि में आहुति देनी चाहिए और साथ ही दुर्गा सप्तशती में दिये देवी मां के इस महामारी नाश के विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए।  इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

अगर आप जीवन में सुरक्षित रहना चाहते हैं या अपनी रक्षा को सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जौ और गुग्गुल से हवन करना चाहिए। हवन के लिये आप जितनी मात्रा में जौ लें, उतनी ही मात्रा में गुग्गुल भी लें। दोनों की बराबर मात्रा में आहुति देनी चाहिए। हवन के साथ ही आपको दुर्गा सप्तशती में दिये इस विशेष मंत्र का जाप भी करना चाहिए।  इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन धनु राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। मंत्र है -
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन नः पाहि चापज्यानिःस्वनेन च॥

अगर आप भुक्ति, मुक्ति पाना चाहते हैं, आप अपने काम में जीत हासिल करना चाहते हैं, अच्छा सौन्दर्य पाना चाहते हैं, यश-सम्मान पाना चाहते हैं और अपना कल्याण चाहते हैं, तो
आज के दिन आपको मक्खन और मिश्री से हवन करना चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तशती में दिये देवी मां के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन मकर राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
विधेहि देवी कल्याणं विधेहि परमां श्रियम।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार की बाधा से, हर प्रकार की परेशानी से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सूखे बेल से हवन करना चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तशती में दिये इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

बहुत से लोग चाहते हैं कि उनके सपने में देवी मां के दर्शन हो जाये और उन्हें अपनी सिद्धियों के बारे में या अपने किसी खास काम के बारे में पहले से पता चल जाये, तो आज के दिन आपको 51 बताशों से आहुति देकर हवन करना चाहिए। साथ ही देवी मां के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। इस हवन का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं, लेकिन मीन राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थ साधिके।
मम सिद्धिम सिद्धं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement