Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मंगलवार के दिन करें राशिनुसार ये खास उपाय, मंगलदोष से निजात मिलने के साथ होगी हर अच्छा पूरी

आज का दिन मंगल के उपायों के लिए बेहद ही शुभ है। अगर आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो आज के दिन किए गए कुछ खास उपाय मंगल शांति कर सकते हैं। अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आप आज क्या कुछ उपाय कर सकते हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 06, 2019 6:42 IST
manglagauri vrat - India TV Hindi
manglagauri vrat

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी।....HOLD आज चित्रा नक्षत्र है। जो आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है। जिसका स्वामी मंगल हैं। वहीं आज मंगलवार का दिन है जिससे आज का दिन मंगल के उपायों के लिए बेहद खास है। चित्रा नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। लिहाज़ा कन्या और तुला राशि पर इस नक्षत्र का प्रभाव काफी देखा जाता है। इस नक्षत्र का संबंध बेल के पेड़ से बताया गया है।

चित्रा नक्षत्र के साथ ही आज दो योग भी बन रहे हैं। साध्य योग और रवि योग। साध्य योग शाम 05 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। साध्य योग किसी भी कार्य को साधने के लिए उत्तम माना गया है। रवि योग रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करना हो तो रवि योग शुभ फल देने वाला ही है। रवि योग में बुरे योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। और इसी कारण इस योग की महत्ता और बढ़ जाती है।

Vastu Tips: भूलकर भी पूजा के दौरान न चढ़ाएं सुखे फूल, हो जाएगें गरीब

आज मंगला गौरी का व्रत भी है। सावन महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत होता है। जिन बेटियों के विवाह में कोई बाधा आ रही हो या विवाह में देरी हो रही हो तो बेटी की मां आज के दिन व्रत करें और गौरी माता की पूजा विधि विधान से करें तो कन्या की शादी शीघ्र हो जाती है। यानि कुल मिलाकर आज का दिन नक्षत्र और योग के हिसाब से बेहद शुभ है। चलिए अब आपको मंगल से जुड़ी थोड़ी जानकारी देते हैं। मंगल सच्चा और सीधा चलने वाला ग्रह माना जाता है। जो मकर राशि में उच्च का और कर्क राशि में नीच का होता है। सूर्य, चंद्र और गुरू मंगल के मित्र ग्रह हैं, बुध और केतु शत्रु हैं तो साहु और शनि सम हैं।

आज मंगलवार है और चित्रा नक्षत्र का स्वामी भी मंगल ही है। लिहाज़ा आज का दिन मंगल के उपायों के लिए बेहद ही शुभ है। अगर आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो आज के दिन किए गए कुछ खास उपाय मंगल शांति कर सकते हैं। तो मंगल के शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आप आज क्या कुछ उपाय कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि

अगर आपकी कोई इच्छा काफी वक्त से अधूरी है और आप उसे पूरी करना चाहते हैं तो आज के दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर हनुमान जी के चरणों से लिया गया सिंदूर उन पत्तों पर एक-एक करके लगाएं। जब-जब आप पत्तों पर सिंदूर से तिलक करें तो अपनी इच्छा भी दोहराएं। जब सभी पत्तों पर तिलक लग जाए तो वो सभी पत्ते हनुमान जी को अर्पित कर दें। आज के दिन ये खास उपाय करेंगे तो आपकी इच्छा निश्चित रूप से जल्द ही पूरी होगी।  ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

वृष राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपको ज़मीन-भवन का लाभ मिले तो आज के दिन हनुमान मन्दिर में लाल रंग का चोला आपको चढ़ाना चाहिए साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ये उपाय आपको जल्द ही भवन या ज़मीन का मालिक बना सकता है। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष लाभदायी है।

मिथुन राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को बनाए रखना चाहते हैं, तो आज के दिन मंगल के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। ये मंत्र है - ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:.... इससे आपके दाम्पत्य संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। ये उपाय सभी राशि वाले लोग उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकरी होगा।

कर्क राशि
अगर आपके पेट से संबंधित कोई समस्या लंबे वक्त से बनी हुई है। तो आज के दिन आपको सवा किलो गुड़ लेकर अपनी नाभि से स्पर्श कराकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी। इस उपाय को सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से फलदायी है।

सिंह राशि
अगर आप अपनी ऊर्जा को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी-सी मसूर की दाल बांधकर हनुमान मन्दिर में दान करनी चाहिए। ये उपाय आपकी ऊर्जा को यथासंभव बनाए रखेगा। इस उपाय का लाभ सभी राशि वाले लोग उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष लाभदायी है।

कन्या राशि
अगर आप अपनी धन संपदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बेल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ये उपाय आपकी धन दौलत में वृद्धि ज़रूर करेगा। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

तुला राशि
अगर आप एक डॉक्टर हैं या सर्जन हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको सूत का धागा लेकर बेल के पेड़ पर सात बार लपेटना चाहिए और उसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। ये उपाय सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने जीवन में अपने भाईयों का सहयोग चाहते हैं तो आज के दिन आपको मन्दिर में चीनी का दान करना चाहिए। ये उपाय करने से आपके साथ आपके भाईयों का सहयोग सदैव बना रहेगा।  ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हें, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

धनु राशि
अगर आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो मुफ्त के माल या वस्तु पाने से आपको बचना चाहिए। किसी से गिफ्ट भी ना लें।...... आज के दिन ऐसा करने से आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशहाल बना पाएंगे। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु
राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से लाभकारी होगा।

मकर राशि
अगर आप मंगल ग्रह से दोष से पीड़ित हैं तो आज के दिन आपको नाई या दर्जी को चॉकलेट गिफ्ट करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह के शुभ फल प्राप्त होंगे और अशुभ फलों के प्रभाव से आप बचे रहेंगे। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हें, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

कुंभ राशि
अगर आप अपने काम में और निखार लाना चाहते हैं, तो आज के दिन मन्दिर में शहद की शीशी दान करें। साथ ही मंगल के मंत्र का 11 बार जप भी करना चाहिए। ये मंत्र है  ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से लाभकारी है।

मीन राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपके आस-पास सदैव शांति का माहौल बना रहे तो आज के दिन आपको हनुमान मन्दिर में जाकर भगवान के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और उनके दायें पैर से सिन्दूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके आस-पास शांति का माहौल बना रहेगा। ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement