Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Makar sankranti 2019: मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ बन रहें 2 अन्य योग, जानें सही तिथि एंव शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर रवि योग, साध्य योग और सर्वार्थ सिद्ध योग है। इस बार 15 जनवरी को पड़ रही है। जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और पुण्यकाल

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 14, 2019 20:18 IST
Makar Sankranti 2019- India TV Hindi
Makar Sankranti 2019

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर रवि योग, साध्य योग और सर्वार्थ सिद्ध योग है। आज के दिन दोपहर 01:56 से कल पूरा दिन पार करके 17 तारीख को दोपहर 01:40 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05:37 तक साध्य योग रहेगा|  इस योग में विद्या प्राप्ति करने से सफलता मिलती है। साथ ही अगर आप कोई खास काम सीखना चाह रहे हैं, तो इस योग में उसकी शुरुआत कर सकते हैं। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योंदय से दोपहर 01:56 तक रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 01:56 तक अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा। जिसका असर हर जातक पर पड़ेगा।

हर साल की तरह जनवरी माह में परपंरागत रूप से 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन साल 2012 में संक्रांति की तिथि को लेकर थोड़ा उलझन रहती है। क्योंकि यह 14 और 15 जनवरी के कारण लोगों दोनों दिन इस त्योहार को मनाने लगे है। जिसके कारण हर कोई जानना चाहता है कि साल 2019 में आखिर किस दिन मकर संक्रांति पड़ रही है। गूगल सर्च के अलावा, कई कैलेंडर और पंचांग मकर संक्रांति की तिति 14 जनवरी बता रहे है। जानें आखिर कब है मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति की तिथि

अगर आपको इस बात को लेकर उलझन है तो हम आपके बता दें कि इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ेगी क्योंकि सूर्य मकर राशि पर 14 जनवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है। जिसके कारण शास्त्रों में ये बताया गया है कि रात में संक्रांति होने पर अगले दिन संक्रांति मनाई जाती है। इसके अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी को संक्रांति पड़ रही है।

मकर संक्रांति का पुण्य काल
ज्योतिषों के अनुसार पुण्यकाल संक्रांति से 6 घंटे पहले और बाद तक होता है। इसके साथ ही 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से पूरे दिन संक्रांति रहेगी। इसके साथ ही 14 जनवरी को 1 बजकर 26 मिनट में संक्रांति का स्नान किया जाएगा।

मकर संक्रांति के दिन करें ये काम
मकर संक्रांति के महापर्व पर दान का बहुत महत्व है। गरीबों में ऊनी वस्त्र का दान करें। कंबल का वितरण करें।जगह जगह गरीब जनों को खिचड़ी खिलाएं।इस दिन दान करने से सूर्य तथा शनि दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हिन्दू कैलेंडर 2019: इस साल 27 अक्टूबर को दिवाली तो वहीं 20 मार्च को होगा होलिका दहन

जानिए कुंभ मेले का पूरा इतिहास, साथ ही इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व

Chandra Grahan 2019: साल 2019 में लग रहे है 2 चंद्र ग्रहण, वहीं जनवरी में होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर है खिचड़ी बनाने की परंपरा, जानें कुछ बेहतरीन खिचड़ी की रेसिपी

Kumbh 2019: ये है कुंभ के 14 अखाड़े, जानें इनका महत्व और इनके बारें में रोचक बातें

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement