Friday, April 19, 2024
Advertisement

Maha Shivaratri 2018: खुद शिव जी ने बताएं मृत्यु के ये संकेत, आपका जानना है जरुरी

Maha Shivaratri महाशिवरात्रि 2018: शिवपुराण में भगवान शिव ने मृत्यु के कई संकेत बताएं है। जिनके बारें में आपको जरुर पता होना चाहिए।

Shivani Singh Edited by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: February 13, 2018 23:17 IST
maha shivratri- India TV Hindi
maha shivratri

धर्म डेस्क: मृत्यु का नाम सुनते ही हमारी रुह तक कांप जाती है। हम सोचने लगते है कि आखिर हमारी मौत कैसी होगी। कोई बुरी दुर्घटना तो नहीं होगी।  कोई भी नहीं चाहता है कि उसकी मृत्यु जल्दी हो। हर कोई अपने सपने, परिवार के साथ खुशी के साथ जीना चाहता है। जब हमारे घर से किसी की मृत्यु होती है तो हमें उस व्यक्ति की अधिक अहमियत समझ आती है कि आखिर वह हमारे लिए क्या है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मृत्यु के संकेत हमें पहले से ही मिलने लगते है बस उन्हें पहचानने की जरुरत है। महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी क्रम में आज जानिए मृत्यु के संकेत के बारें में।

इस बारें में शिवपुराण में खुद भगवान शिव ने बताया कि किन संकेतों से आप जान सकते है कि आपकी मौत कब होने वाली है। हमारा जीवन और मृत्यु में बस नहीं चलता है लेकिन हम उसी के अनुसार कुछ कामों पूरा कर सकते है। जानिए महाकाल ने ऐसे कौन से संकेत बताएं...

  • अगर किसी व्यक्ति के चारों ओर अचानक नीली मक्खियां घेर लें, तो समझ लें कि उसकी उम्र बहुत ही कम बची है।  
  • जिस व्यक्ति के सिर पर कौआ, कबूतर या फिर गिद्ध बैठ जाए या गिद्ध और कौवे घेर ले तो उसका जीवन काल सिर्फ 1 माह बचा है।
  • अगर किसी व्यक्ति के शरीर में अचानक से सफेद पीला पड़ जाएं और लाल निशान दिखाई दें, तो समझ लें उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाएगी।
  • अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसको मुंह, कान, आंख और जीभ में कोई टेस्ट न मिलें, तो समझ लें कि उसके जीवन के सिर्फ 6 माह ही है।
  • जिस व्यक्ति को ध्रुव तारा अथवा सूर्य का भी ठीक से दर्शन न हो, रात में इंद्रधनुष दिखाई दे तथा तो उसकी आयु लगभग 6 महीने बाकी हो सकती है।
  • जब किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता रहे, सारे अंगों में अंगड़ाई आने लगे या तालू सूख जाए तो समझ लें कि उसकी मृत्यु बहुत ही करीब है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और संकेत के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement