Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Chandra Grahan 2018: भारत सहित पूरी दुनिया में दिखा पूर्ण चंद्र ग्रहण, देखें तस्वीरें

आज माघ पूर्णिमा है और आज बुधवार को अब से कुछ देर बाद साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरु होने वाला है। चंद्र ग्र‍हण शुरु हुआ, 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, आप इसे बिना डरे देख सकते हैं आज चंद्रमा धरती के सबसे करीब होगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 31, 2018 22:00 IST
LUNAR ECLIPSE 2018- India TV Hindi
LUNAR ECLIPSE 2018

चंद्रग्र‍हण 2018 (ChandraGrahan 2018 ): आज माघ पूर्णिमा है और आज बुधवार को अब से कुछ देर बाद साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण हो गया है। आज शाम 5 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक साल का पहला चंद्र ग्रहण देखा गया। जो कि देखने में काफी खूबसूरत था।

चंद्र ग्रहण लाइव अपडेट Chandra Grahan 2018 LIVE:

Lunar Eclipse 2018:  चंद्र ग्रहण के बाद स्नान-दान करने का बहुत अधिक महत्व है। इससे सूतक भी हट जाता है।

Lunar Eclipse 2018: चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिला के कमरे के बाहर गोबर से स्वास्तिक का चिह्न बनाना चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव ऊर्जा उनसे दूर रहेगी।

Lunar Eclipse 2018: ऐसा प्रभावशाली चंद्र ग्रहण साल 1866 में हुआ था। इसके साथ ही चंद्रमा पर केतु, राहु, सूर्य और बुध की नजर है। जिसके कारण हर राशि में प्रभाव पड़ेगा। किसी में ज्यादा तो किसी में कम।

Lunar Eclipse 2018: इस समय चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे गुरुत्वाकर्षण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। जो कि समुद्र में ज्वार भाटा आते हैं। इसके साथ ही भूकंप भी गुरुत्वाकर्षण के घटने और बढ़ने के कारण ही आते हैं। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रवाह होती है।

Lunar Eclipse 2018: साल के पहले चंद्र ग्रहण के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। जब चंद्र ग्रहण के साथ माघ पूर्णिमा, ब्लू मून और सुपर मून है। जो कि काफी खास माना जा रहा है।  इस समय भुवनेश्वर में भी चांद दिख गया है।

lunar eclipse 2018

lunar eclipse 2018

कोलकाता, वाराणसी, गुवाहटी में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण। इस समय पूरे देश में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिख रहा है। यह सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक चमकदार और 14 फीसदी बड़ा है। 

lunar eclipse 2018

lunar eclipse 2018

चद्र ग्रहण शुरु हो गया है और शुरुआत में वह कुछ धब्‍बा सा रंग लिए हुए दिखाई दे रहा है लेकिन कुछ ही देर में यह आपको यह नारंगी रंग के आकार में आपको दिखाई देता है। जब यह पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा तो उसे ब्‍लू मून कहकर भी पुकारा जाता है।

lunar eclipse 2018

lunar eclipse 2018

आप पूरी तरह से निश्चिंत होकर ग्रहण देख सकते हैं,आप बाहर निकले ग्र‍हण की तस्‍वीरें ले सकते हैं उसे अपनी खुली आंखों से देख सकते हैं। यह खगोलिय घटना 35 साल बाद हो रही है इसलिए आप इसे देखने का मौका ना चूके। 

lunar eclipse 2018

lunar eclipse 2018

आस्‍था बनाम विज्ञान : क्‍या करें क्‍या ना करें

वैज्ञानिक समुदाय मानता है कि इस दिन आपको खने पीने में संकोच नहीं करना चाहिए लेकिन ज्‍यातिष विज्ञान के अनुसार कुछ बातों का इंसान को इस दौरान ध्‍यान रखनी चाहिए, देवताओं की इस दौरान पूजा नहीं करना चाहिए,उनको अपने हाथों से नहीं छूना चाहिए और इस दौरान खान पान भी नहीं करना चाहिए।

क्‍या चंद्रग्रहण को आंखो से सीधा देखा जा सकता है ?  जी हां चद्र ग्रहण को आप कोरी आंखों से सीधा देख सकते हैं और चूंकि चंद्रमा से कोई हानिकारक किरणें नहीं निकलती है इसलिए आपको कोई नुकसान नहीं होगा। हां अगर आप टेलिस्‍कोप से देख रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। चंद्र ग्र‍हण शुरु हुआ, 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, आप इसे बिना डरे देख सकते हैं। 

सुपर ब्‍लड मून भी दिखाई देगा:
आज 31 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण के समय ऐसा आएगा जब सुपर मून और ब्‍लू मून भी दिखाई देगा। इस खगोलिय घटना को सुपर ब्‍लड मून कहा जाता है।

कुछ ऐसे शुरुआत होगी चंद्र ग्र‍हण 2018 की, जानिए कब क्‍या होगा

चंद्र ग्रहण की शुरुआत कब होगी: भारतीय समयअनुसार शाम 5 बजकर 18 मिनट पर।

पूर्ण चंद्रग्रहण कब दिखेगा: शाम 6 बजकर 21 मिनट पर पूर्ण चंद्र ग्र‍हण को आप देख सकते हैं।

सबसे घना चंद्र ग्रहण कब दिखेगा: शाम 6 बजकर 59 मिनट पर चंद्र ग्रहण का समय सबसे घना होगा। इसे आप अपनी आंखों से देख सकते हैं।  7 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रहण छंटना शुरु होगा। और 8 बजकर 41 मिनट पर चंद्र ग्रहण खत्‍म हो जाएगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण कितने मिनट रहेगा: आज लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 घंटा 41 मिनट तक रहेगा। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत खास है क्‍योंकि ऐसा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज से 11 साल बाद दिखेगा। वैसे 21 वीं सदी का सबसे बड़ा सुपरमून 2052 में दिखेगा।

बुधवार होने से चंद्र ग्रहण अधिक प्रभावी: आज लगने वाला चंद्र ग्रहण चूंकि बुधवार को लग रहा है इसलिए यह अधिक प्रभावी रहेगा।बुध चंद्रमा का पुत्र है और चंद्र ग्रहण में राहु,केतू,बुध सूर्य की नजर चंद्रमा पर पड़ रही है।इससे ग्रहण प्रभावशाली रहेगा।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement