Friday, April 26, 2024
Advertisement

Kushotpatini Amavasya 2019: चाहते हैं हर इच्छा पूरी करना तो कुशोत्पाटिनी अमावस्या के दिन राशिनुसार कुश से करें ये खास टोटका

आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है।  अब आपको कुश से संबंधित कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हे आप आज करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 29, 2019 20:51 IST
kushotpatini amavasya 2019 - India TV Hindi
kushotpatini amavasya 2019

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुश उखाड़ने की परंपरा है। उखाड़ी गई कुश को घर में एक साल तक रखा जाता है जिससे तंत्र-मंत्र, जादू टोने व बुरी नज़र का कोई भी असर घर परिवार पर नहीं पड़ता है। अब आपको कुश से संबंधित कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हे आप आज करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं उपाय से पहले आपको बता दें कि आज मघा नक्षत्र भी है जो आज शाम 05 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज बेहद ही विशेष शिव योग है जो शाम 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से खास उपायों के बारे में।

मेष राशि

अगर लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बनी है, अधिकतर समय तबीयत खराब ही रहती है तो आज थोड़ा सा कुश लें, कुश के ऊपर सरसों के तेल का एक दीया रखकर थोड़े से काले तिल उसमें डालें और फिर उसे आंगन के बीचों बीच रखकर जलाएं। आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या पर अगर आप ये उपाय करेंगे तो जल्दी ही आपकी तबीयत में काफी सुधार नज़र आएगा। और कुछ ही दिनों में आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

तंत्र-मंत्र, जादू टोने व बुरी नज़र ने बनाना है दूरी तो कुशोत्पाटिनी अमावस्या के दिन इस तरह घर लाएं कुश

वृष राशि
अपनी संतान पर देवी सरस्वती की कृपा बनाए रखना चाहते हैं, उनके बौद्धिक ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज कुश के अगले हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाकर आप अपने बच्चे को शहद चटाएं। आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या के दिन अगर ये उपाय किया जाता है तो आपके बच्चे को विद्या की देवी मां सरस्वती की कृपा सदैव प्राप्त होती रहेगी।

30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

मिथुन राशि
अगर आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है व घर में हर समय कलह का वातावरण बना रहता है, सब कुछ होते हुए भी घर में शांति नहीं है तो आज एक काला कंबल लें, उस कंबल में थोड़े से कुश आप रख देनी है। दिन भर उसे रखने के बाद आज रात के समय किसी निर्धन अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को इस कंबल का दान करें। आज के दिन काले कंबल का दान करने से घर में फैली नकारात्मकता दूर होगी। और घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

Kushotpatini Amavasya 2019: 30 अगस्‍त को है कुशग्रहणी अमावस्या, राशिनुसार ये उपाय करके पूर्ण करें हर मनोकामना

कर्क राशि
अगर आपको अपने घर में तंत्र-मंत्र व जादू टोने का आभास होता है। आपको लगता कि घर में कोई नेगेटिव एनर्जी मौजूद है। तो आज का दिन आपके लिए बेहद विशेष है। आज आपको एक नींबू लेना है, और दिन भर इस नींबू को आप कुश के ऊपर रख दीजिए और रात होने का इंतज़ार कीजिए। रात के समय आप चौराहे पर जाएं और उस नींबू को बीच में से काटकर चौराहे पर फेंक दें। लेकिन ध्यान रहे कि नींबू को पूरी तरह अलग नहीं करना है बल्कि इस तरह काटे कि आखिरी छोर पर वो जुड़ा रहे। और फिर चौराहे पर फेंक दें।

सिंह राशि
अगर आप अपनी पुरानी किसी भूल का प्रायश्चित करना चाहते हैं तो आज श्री गणेश के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हे कुश अर्पित करने के बाद अपनी भूल के लिए गणपति से क्षमा याचना करें। आज के दिन भगवान गणेश की आराधना व उन्हे कुश अर्पित करके अपनी सभी भूलों के लिए माफी पाई जा सकती है।

कन्या राशि
अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तर्कशक्ति को तेज़ करना चाहते हैं तो कुश का आसन आज आप खरीदकर घर लाएं और उस पर बैठकर ध्यान लगाएं। अगर आप कुश के आसन पर बैठकर साधना, तप या ध्यान लगाते हैं तो आपके ज्ञान में यकीनन बढ़ोतरी होती है। वहीं कुश पर दोरंगा कंबल भी आप बिछा सकते हैं। अतः आप कुश का इस्तेमाल करना शुरू करें, आपको खुद ही फायदा नज़र आएगा।

तुला राशि
अगर आपकी जन्मपत्रिका में केतु अशांत है तो आज केतु शांति का उपाय करने के लिए बेहद विशेष दिन है। इसके लिए आज रात खुले आकाश के नीचे आपको बैठना है। इसके बाद अपने सामने एक दीपक जला लें और अपने चारों तरफ जल से एक घेरा बना लें, हाथ में थोड़े से कुश लें और फिर आपको यथाशक्ति गायत्री मंत्र का जाप करना है। आप को कम से कम एक माला यानि 108 बार जप करना चाहिए। जप के बाद केतु की शांति की प्रार्थना आपको करनी चाहिए। इस उपाय के करने से आपका केतु शांत होगा और इसके बुरे प्रभाव आपको नहीं मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
अगर पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं उनकी कृपा दृष्टि अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके पितर देव आपसे कभी रूष्ट ना हो तो आज भांजे या दोहते यानि बहन के बेटे या बेटी के बेटे को कुश के आसन पर विराजमान कराकर पूरे आदर सत्कार के साथ भोजन कराएं। खाने में खीर जरूर बनाएं। आज के दिन कुश के आसन पर बिठाकर भांजे या दोहते को आदर सम्मान से भोजन कराने पर पितृों का आशीर्वाद आपको जरूर प्राप्त होगा। और उनके आशीर्वाद से आपके घर में खुशहाली आएगी।

धनु राशि
अगर घर में समृद्धि, व खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं तो आज के दिन कुश को लाल कपड़े में लपेटकर घर में रखना चाहिए। आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या पर किया गया ये उपाय काफी कारगर है। आप कुश को लाल रंग के कपेड़ में लपेटकर रखें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क खुद ही नज़र आ जाएगा।....घर में समृद्धि, व खुशहाली आएगी।

मकर राशि
जीवन में आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो आज छिपकली को देखते हुए, हाथ में कुश लेकर केतु के मंत्र का जप आपको करना चाहिए। ये मंत्र है- ऊं स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः आज के दिन छिपकली को देखते हुए 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। ऐसा उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। और जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि
अगर जीवन में बुरा दौर चल रहा है, किसी तरह के कष्टों का सामना आप कर रहे हैं तो आज आपको दो रंग के दो पत्थर लेने हैं, दोनों पत्थरों पर आप कुश लपेट दीजिए। अब इनमें से एक पत्थर आपको आज बहते जल में प्रवाहित कर देना है और दूसरा आजीवन अपने पास रखना है। आज के दिन केतु संबंधी ये उपाय करनेसे आपके जीवन में आने वाली हर समस्या का निपटारा खुद ही हो जाएगा।

मीन राशि
अगर आप चाहते हैं कि कभी भी जिंदगी में केतु संबंधी कोई समस्या ना आए, केतु कभी भी बुरे फल देकर आपको परेशान ना करे तो आज घर के मंदिर में बैठकर हाथ में कुश लें और केतु के मंत्र का जप करें। मंत्र है-
"ऊँ कें केतवे नम:" का एक माला जप करना है। ये उपाय कुशोत्पाटिनी अमावस्या से शुरू कीजिए और हर अमावस्या के दिन कीजिए। ये उपाय करने से आपको केतु संबंधी कोई परेशानी अपने जीवनकाल में नहीं होगी।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement