Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Kartik Purnima 2018: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, त्रिदेव प्रसन्न होकर देंगे वरदान

मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद किनारे दीपदान करने से दस यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जाने कि आज कौन से उपाय करना होगा फलदायी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश कौन से उपाय करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: November 22, 2018 19:25 IST
Purnima - India TV Hindi
Purnima

धर्म डेस्क: कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान की पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी वजह से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा की शाम भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार उत्पन्न हुआ था। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद किनारे दीपदान करने से दस यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जाने कि आज कौन से उपाय करना होगा फलदायी।

आज के दिन तो सुबह स्नान आदि से पवित्र होकर हवन के लिये घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में अग्नि स्थापित करनी चाहिए और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र के द्वारा तिल और घी से विष्णु जी के निमित्त 108 आहुतियां देनी चाहिए। श्री विष्णु के अलावा बाकी सभी देवताओं के लिये भी एक-एक घी की आहुति दें और अंत में एक पूर्णाहुति देकर हवन सम्पन्न करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर, उन्हें दक्षिणा स्वरूप कुछ देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इस प्रकार ये सारी क्रिया विधि करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। उसके सारे कार्य सफल होते हैं और उसे नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। (23 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा कृतिका नक्षत्र, इन 5 राशियों के किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदी पर )

  • आज के दिन कृतिका नक्षत्र में सूर्यदेव और गूलर के पेड़ की उपासना बड़ी ही फलदायी है। क्योंकि कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं और इसका संबंध गूलर के पेड़ से बताया गया है। अतः अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को नमस्कार करना चाहिए और उन्हें जल से अर्घ्य देना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। (Kartik Purnima 2018: 23 नवबंर को है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के साथ महत्व )
  • जिन लोगों का जन्म कृतिका नक्षत्र में हुआ हो, उन्हें विशेष रूप से आज के दिन गूलर के पेड़ की उपासना करनी चाहिए, उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए और उसके पास मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका तेज हमेशा बना रहेगा और आपकी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। (गुरु नानक जयंती 2018: जानिए क्यों खास है सिखों के लिए यह दिन, कैसे किया जाता है सेलिब्रेट?)
  • आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन कृतिका नक्षत्र के दौरान भगवान शंकर और उनके पुत्र कार्तिकेय जी के दर्शन का भी बड़ा ही महत्व है। जो लोग भगवान शंकर की कृपा से किसी काम के प्रति अपने भय को दूर करना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन शिव मन्दिर जाकर भगवान शंकर को प्रणाम करना चाहिए और शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका भय दूर होगा और आपका काम सफल होगा। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जायें और आने वाले साल में आपके घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहे, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको कार्तिकेय भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और आपके घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की खुशियों को कभी किसी की नजर न लगे, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद अपने घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बनाकर बांधे। साथ ही घर के जिस कमरे में मन्दिर की स्थापना हो, उस कमरे के द्वार पर भी आम का तोरण बांधें और भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की खुशियों को कभी किसी की नजर नहीं लगेगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप मन-मुताबिक अपने काम पूरे करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और रात को चन्द्रदेव को जल में थोड़ा-सा दूध मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से मन-मुताबिक आपके काम पूरे होंगे। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Purnima

Purnima

  • अगर आप परिवार में सबकी अच्छी सेहत की कामना को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं और तुलसी की जड़ को छूकर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में प्यार की महक को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको दो चन्दन के टुकड़े लेने चाहिए और उनमें से एक टुकड़ा मन्दिर में जाकर दान कर देना चाहिए और दूसरे टुकड़े को भगवान विष्णु के चरणों में छुआकर अपने पास रख लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार की महक बनी रहेगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप जीवन में अपनी खूब तरक्की चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी पवित्र स्थल पर जाकर स्नान करना चाहिए और श्री विष्णु की आराधना करनी चाहिए, लेकिन अगर आप कहीं दूर न जा पायें, तो पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें और फिर साफ- सुथरे कपड़े पहनकर श्री विष्णु की आराधना करें। आज के दिन ऐसा करने से जीवन में आपकी खूब तरक्की होगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement