Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

कार्तिक मास में दीपदान के अलावा जरूर करें ये काम, मिलेगा विशेष फल

कार्तिक मास में नित्य स्नान करें। वहीं अगर पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्योदय से पूर्व ही स्नान करना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 19, 2019 12:13 IST
Kartik Maas- India TV Hindi
Kartik Maas

शास्त्रों में कार्तिक मास के महत्व के बारे में बहुत ही गहराई से बताया गया है। कहा जाता है कि कार्तिक मास में व्यक्ति के लिए हर मनोकामना पूर्ण के साथ-साथ अच्छी हेल्थ और उन्नति भी मिलती है। कार्तिक मास का नाम शास्त्रों में 'दामोदर मास' नाम से भी मिलता है। इस पूरे माह जप, तप करने का अच्छा फल मिलता है। इसके साथ ही आपका मन शांत रहता है।

कार्तिक स्नान पूरे मास तक चलता है, जो इस साल 13 अक्टूबर से 12 नवंबर तक है। कार्तिक मास में ही करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, आंवला नवमी, देव उठावनी एकादशी जैसे बड़े त्योहार पड़ते हैं।

Diwali 2019: जानें कब है दिवाली, इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और भैयादूज

मदन पारिजात के अनुसार- कार्तिक मास में नित्य स्नान करें। वहीं अगर पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्योदय से पूर्व ही स्नान करना चाहिए।  

इस माह स्नान के साथ-साथ कई ऐसे काम है जिन्हें करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। जानें इन 3 कामों के बारे में।

Ahoi ashtami 2019: इस कथा को सुने बिना पूरा नहीं होता अहोई अष्टमी का व्रत

दीपदान

शास्त्रों के मुताबिक, कार्तिक मास की शुरूआत की 15 रातें साल की सबसे काली रातें मानी जाती है। इसलिए इस अंधकार को हटाने के लिए दीपदान बहुत ही जरुरी है। इस मास में आप दीपदान पोखर, नदी और तालाब आदि में कर सकते हैं। दीपदान करने से मोक्ष की प्राप्ति के साथ हर मनोकामना पूर्ण होती है।

तुलसी पूजा
कार्तिक मास में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। भगवान विष्णु तुलसी के हदय में शालिग्राम रूप में निवास किया करते हैं। इसलिए यह बहुत ही फलदायी है। तुलसी का पूजन वैसे तो हर मास में फलदायी है, लेकिन इस मास में पूजा करने से यह फल कई गुना बढ़ जाता है। इतना ही नहीं इस माह में तुलसी लगाना और शाम के वक्त घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

भूमि शयन
शास्त्रों के अनुसार इस मास में भूमि में सोना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से आपके मन में सात्विकता के भाव के साथ विलासिता से दूरी बनेगी। साथ ही आपके अंदर के अन्य विकार भी खत्म हो जाएंगे।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement