Friday, March 29, 2024
Advertisement

काल भैरव जयंती आज, पाना चाहते हैं हर भय से मुक्ति तो राशिनुसार करें ये उपाय

आज भैरव अष्टमी के दिन इन सब कार्यों में सफलता पाने के लिये आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 18, 2019 21:56 IST
Kaal Bhairav jayanti- India TV Hindi
Kaal Bhairav jayanti

मार्गशीर्षकृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी मंगलवार का दिन है| सप्तमी तिथि आज दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी | लिहजा आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी मनायी जाएगी | माना जाता है कि आज, यानी मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काल भैरव कीउत्पत्ति हुई थी।जानकारी के लिये आपको बता दूं कि काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं।आज के दिन काल भैरव की विशेष रूप से उपासना की जाती है । आज के दिन शाम के समय भैरव दर्शन-पूजन करने का विधान है।अतः आज हमारी चर्चा भैरव जी से ही जुड़ी है।..     

श्री भैरव नाथ अपने भक्तों पर बड़ी जल्दी कृपालु हो जाते हैं।इनकी उपासना बड़ी ही फलदायी है। आज के दिन श्री भैरव की उपासना व्यक्ति को हर तरह की परेशानी से छुटकारा दिलाती है।साथ ही इनकी उपासना करने से व्यक्ति को शीघ्र ही कर्ज से, निगेटिवीटी से, शत्रुओं से और मुकदमे के साथ ही भय, रोग आदि से भी छुटकारा मिलता है।साथ ही जीवन में विजय मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।अतः आज के दिन श्री भैरवनाथ की उपासना अवश्य ही करनी चाहिए।

19 नवंबर राशिफल: तुला राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आपको बता दूं कि श्री भैरव को तंत्र-मंत्र का देवता भी माना जाता है।इनकी कृपा से हर तरह की तांत्रिक क्रियाएं निष्फल हो जाती हैं और व्यक्ति को खुशहाली मिलती है।अतः आज भैरव अष्टमी के दिन इन सब कार्यों में सफलता पाने के लिये आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज शाम के समय हाथ-पैर, मुंह धोकर भैरव जी की विधिवत धूप-दीप आदि से पूजा करें।आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

वृष राशि
अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भैरव जी के आगे गुग्गुल धूप जलानी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

मिथुन राशि
अगर आप अपने आस-पास से निगेटिविटी को दूर रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक काले कपड़े में सवा किलो उड़द की दाल लेकर भैरव जी को चढ़ानी चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपके आस-पास निगेटिविटी नहीं रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

कर्क राशि 
अगर आप कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, तो आज के दिन सरसों के तेल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर, उनकी आग में 21 आहुतियां दें।आज के दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जायेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

सिंह राशि
अगर आप अपने जीवन में मिठास भरना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री भैरवनाथ को दूध, जलेबी का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन मे मिठास भरी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

कन्या राशि
अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है – 
‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
आज के दिन इस मंत्र का 21बार जप करके शिवजी को पुष्प अर्पित करें।आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

तुला राशि 
अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पर किसी ने कुछ करवा रखा है, जिसके कारण वो अपना ध्यान काम में नहीं लगा पा रहा है, तो आज के दिन एक रोटी पर सरसों का तेल चुपड़कर, उस पर गुड़ रखकर अपने बच्चे के सिर से 6 बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर अपने घर से दूर कहीं विरानी जगह पर रख आयें।आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे का ध्यान काम में लगने लगेगा और उसकी परेशानी भी जल्द ही दूर हो जायेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

वृश्चिक राशि 
अगर आप अपने किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विधिवत भैरव जी की पूजा करनी चाहिए और उनके निमित्त अमलतास के सूखे फूलों से हवन करना चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने विशेष कार्य में सफलता जरूर प्राप्त होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

धनु राशि 
अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री भैरव के सामने हाथ जोड़कर अपने शत्रु से छुटकारा पाने की प्रार्थना करते हुए उन्हें लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं,लेकिन आज की ग्रहस्थिति के अनुसारधनुराशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

मकर राशि 
अगर कुछ दिनों से आपको ऐसा आभास हो रहा है कि आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली है, तो पहले ही उस मुसीबत को अपने से दूर करने के लिये आज के दिन आपको एक कच्चा, जटावाला नारियल लेकर श्री भैरव का ध्यान करते हुए उसे जमीन पर फोड़ना चाहिए और फोड़ने के बाद उसके टुकड़ों को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।आज के दिन ऐसा करने से आपके ऊपर आने वाली मुसीबत पहले ही आपसे दूर हो जायेगी | बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

कुंभ राशि 
अगर आपके परिवार का कोई सदस्य बुरी शक्तियों के प्रभाव से परेशान है या उसे किसी प्रकार का भय बना रहता है, तो आज के दिन आपको भैरव जी का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – “ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद् उद्धारणाय कुरू कुरु बटुकाय ह्रीम्।“आज के दिन ऐसा करने से पीड़ित व्यक्ति को बुरी शक्तियों के प्रभाव या भय से जल्द ही छुटकारा मिलता है। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

मीन राशि 
अगर आप किसी मुकदमे में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर शिव मन्दिर जायें और शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल अर्पित करें। साथ ही पांच मुखी रुद्राक्ष भी अर्पित करें और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको मुकदमे में जीत हासिल होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement