Thursday, April 25, 2024
Advertisement

कभी चांद पर नहीं था एक भी दाग, इस घमंड के चलते मिला श्राप, यूं दागदार हुआ चांद

चांद को सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है। कभी चांद को अपनी इसी खूबसूरती पर बड़ा घमंड था और इस देवता ने चांद के घमंड को चकनाचूर कर दिया। 

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: September 06, 2019 18:39 IST
moon curse- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE moon curse

भारत के साथ साथ आज पूरी दुनिया चंद्रयान 2 chandrayaan 2  के चांद moon पर सफलता पूर्वक उतरने का इंतजार कर रही है। चांद को दुनियाभर में खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन चांद पर भी दाग हैं, पहले ये दाग चांद पर नहीं थे और चांद बेदाग और खूबसूरत था। 

कैसे मिले चांद को दाग, इसका जिक्र पौराणिक कथाओं में मिलता है। श्रीमद भागवत पुराण के दशम  स्कंद के 56वें अध्याय में चांद को दाग मिलने की पूरी कथा का उल्लेख है। 

बताया जाता है कि चांद की कभी सौलह कलाएं थी और पूर्णिमा के दिन जब सौलह कलाएं खिलती तो चांद देवताओं में सबसे सुंदर बन जाता था। उसे अपनी खूबसूरती पर घमंड हो गया था। एक बार लंबोदर गणेश भगवान कहीं जा रहे थे तो उनकी लंबी सूंड  और बड़े  कानों को देखकर चंद्रमा ने उनका उपहास उड़ाते हुए उनका अनादर किया। 

क्रोधित होकर श्री गणेश ने चंद्रमा को बदसूरत होने और उस पर दाग लगने का श्राप दिया कहा कि जो भी कोई चंद्रमा को देखेगा उस पर झूठा कलंक लग जाएगा।

तब जाकर चंद्रमा को अपने घमंड का अफसोस हुआ और वो झाड़ियों में जाकर छिप गया। लेकिन चंद्रमा का निकलना तो प्रकृति का आधार है। अगर चांद न निकले तो सृष्टि के चलने में बाधा आ जाएगी। तब नारद जी ने चंद्रमा को सलाह दी कि भगवान गणेश से क्षमा याचना करें।

चंद्रमा लड्डू और मालपुए लेकर गणपति की शरण में पहुंचे और उनके पूजन के बाद अपनी गलतियों की क्षमा याचना की। गणपति प्रसन्न हो गए, उन्होंने कहा कि रोज तो नहीं लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन जो तुम्हे देखेगा उसे दोष लगेगा। गणपति की पूजा के बाद चंद्रमा का चेहरा तो ठीक हो गया लेकिन कई दाग उसके चेहरे पर दंडस्वरूप रह गए। इसलिए भादप्रद माह की गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना अशुभ माना जाता है। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement