Wednesday, March 27, 2024
Advertisement

गुरुवार को बन रहा है शुभ संयोग, इसका पूरा लाभ उठाने के लिए जरूर करें राशिनुसार ये उपाय

खुशहाल जीवन की प्राप्ति के लिए आज गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर राशिवार क्या कुछ उपाय कर सकते है। आचार्य इंदु प्रकाश से इन बारे में जानें।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 01, 2019 10:28 IST
guru pushya nakshatra and siddha yoga on thursday 1 august for money and luck- India TV Hindi
guru pushya nakshatra and siddha yoga on thursday 1 august for money and luck

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या और गुरूवार का दिन है। आज बेहद ही शुभ पुष्य नक्षत्र भी है जो दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं चूंकि आज गुरूवार के दिन पुष्य नक्षत्र है इसीलिए ये गुरू पुष्य नक्षत्र कहलाएगा। विक्रम संवत् 2076 में कुल तीन बार ही गुरू पुष्य नक्षत्र रहा है। पहला 6 जून को बना था, दूसरा 4 जुलाई को और तीसरा और सबसे आखिरी में गुरू पुष्य नक्षत्र आज है। जो बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। आज के दिन किया कोई भी कार्य लंबे समय तक लाभ देने वाला है। कल यानि कि बुधवार को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर पुष्य नक्षत्र शुरू हो गया था। लिहाज़ा इस बार हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना है।

पुष्य का अर्थ होता है पोषण करने वाला। इस नक्षत्र का स्वामी शनि है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद ही शुभ माना गया है। इसे सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर आप सोना, चांदी खरीदना चाहते हैं तो इसी नक्षत्र में खरीदना शुभ माना जाता है। अब ऐसा क्यों हैउसका जवाब भी आपको दे देते हैं। दरअसल, चंद्रमा धन का देवता है और चंद्र कर्क राशि मेंस्वराशिगत माना जाता हैं। इसका मतलब ये है कि बारह राशियों में एकमात्र कर्क राशि कास्वामी चंद्रमा है और पुष्य नक्षत्र के सभी चरणों के दौरान चंद्रमा कर्क राशि में ही स्थित होताहै। इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन के लिए अत्यन्त पवित्र माना जाता है। आपको बता दूं कि पुष्य27 नक्षत्रों में से आठवां नक्षत्र है।

वहीं गुरू पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है। आज पुष्य नक्षत्र गुरूवार को होने से ये अमृत सिद्धि योग माना जाएगा। ये योग दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लिहाज़ा आज का दिन किसी भी प्रकार की चल अचल संपत्ति की खरीददारी के लिए काफी शुभ है।

लेकिन ध्यान रखें कि पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग आज पूरे दिन भर नहीं रहेंगे लिहाज़ा आपके पास कम समय है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, सोना चांदी खरीदना है या फिर किसी प्रोपर्टी की कोई डील करना चाहते हैं तो गुरू पुष्य नक्षत्र में ही इस काम को निपटा लें इससे लंबे वक्त तक आपको शुभ फल मिलते रहेंगे। इसके बाद इस साल किसी भी दिन गुरू पुष्य नक्षत्र नहीं होगा।

तो खुशहाल जीवन की प्राप्ति के लिए आज गुरू पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर राशिवार क्या कुछ उपाय कर सकते है। आचार्य इंदु प्रकाश से इन बारे में जानें।

मेष राशि

अगर घर में आर्थिक संकट है और आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपके सभी दुखों को दूर कर दें तो आज का दिन आपके लिए बेहद ही विशेष है। आज आप एक उपाय से देवी की कृपा हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको "हत्था जोड़ी" लेनी है। अब हत्था जोड़ी क्या है वो भी आपको बता दूं ये एक विशेष पेड़ की जड़ है जिसे आप आसानी से किसी भी पूजा सामग्री की दुकान से खरीद सकते हैं। ये अमूमन हर दुकान पर आपको मिल जाएगी। इस जड़ को चाँदी की डिबिया में सिंदूर डालकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। रोज़ाना आपको इसकी पूजा करनी है और जब भी पुष्य नक्षत्र हो आपको इस पर सिंदुर चढ़ाना है। इससे आपकी सभी धन संबंधी परेशानियां यकीनन दूर होंगी….

वृष राशि
अगर कोई आपका अपना आपसे दूर हो गया है या किसी बात से नाराज़ होकर आपके संबंधों में कोई दूरी आ गई है तो आज गुरू पुष्य नक्षत्र में आप रूठों को मनाकर दूरियां मिटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक सात बिलांग का पीला धागा लेना होगा। इस धागे में आपको 7 गांठ लगानी है। इसके बाद इस धागे को आप दाहिनी मुट्ठी में बंद करके "ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:" का जाप करें और जाप के बाद अपने गले में इसे पहन लें। लेकिन ध्यान रखें इसे आपको तब तक पहन कर रखना होगा जब तक इस प्रकार की कोई दिक्कत आपके जीवन से समाप्त नहीं हो जाती।

मिथुन राशि
अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पर किसी की नज़र का कुप्रभाव है तो गुरू पुष्य नक्षत्र में आप एक कारगर साबित होने वाला उपाय कर सकते हैं। आपको आज के दिन पुष्य नक्षत्र में श्वेत यानि सफेद आक के 11 फूलों की माला बनाकर बच्चे को पहनाना है। इससे आपकी परेशानी ज़रूर दूर होगी।

कर्क राशि
अगर चाहते हैं कि आपके जीवन में सौभाग्य सदैव बना रहे और जिंदगी में कभी भी सुख समृद्धि की कोई कमी ना हो तो आज आप मां लक्ष्मी के निमित्त कुछ उपाय करके उनकी कृपा हासिल कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी लक्ष्मी मंदिर में जाकर माँ कोसुगन्धित धूप अगरबत्ती, मिठाई चढ़ानी चाहिए। इससे मां ज़रूर प्रसन्न होगी और आप पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा।

सिंह राशि
अगर संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो आज गुरू पुष्य नक्षत्र में आपको एक खास उपाय करना चाहिए। आपको सुबह के समय आक की जड़ को लाकर साफ करके धूप में रखना है। कुछ देर धूप में रखें और गणपति जी के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः' का 151 बार जाप करे। इससे जड़ अभिमंत्रित हो जाएगी। इसी जड़ को अपनी कमर पर बांधें। संतान प्राप्ति की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

कन्या राशि
अगर किसी से बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वो शख्स भी आपसे उतना ही प्यार करे या फिर आपकी तरफ आकर्षित रहे तो आज गुरू पुष्य नक्षत्र में आपको ये उपाय करना चाहिए। आपको आज आक की जड़ को पानी से निकालकर साफ करके पीसना है। एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जिसे रुई के साथ मिलाकर आपको बत्ती बनानी है। इस बत्ती को दीपक में डालकर काजल तैयार करें और फिर इस काजल को गणपति जी के मूल मंत्र के साथ अपनीआंखों पर लगा लें। इससे आप जिसे चाहेंगे उसे अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे।

तुला राशि
अगर किसी काम को बार बार करने के बाद भी सफलता आपको नहीं मिलती या सफलता मिलती भी है तो कड़ी मशक्कत के बाद मिलती है तो ऐसे में आज आपको पुष्य नक्षत्र में अशोक के पेड़ के 11 बीज लेकर उसे एक चांदी के ताबीज में डालकर धारण करना चाहिए। कुछ ही समय में आपको इसका असर नज़र आने लगेगा। और आपके हर कार्य में सफलता हासिल होने लगेगी।

वृश्चिक राशि
अगर अपने दाम्पत्य संबंधो को और भी खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं या फिर दाम्पत्य संबंधों में आपको किसी तरह की कोई कमी महसूस हो रही है तो आज पुष्य नक्षत्र में आप एक साबुत हल्दी के सात टुकड़े करके उसे पानी में रहने दें। पुष्य नक्षत्र बीत जाने के बाद जल को छानकर उसी पानी से नहा लें। जो हल्दी बचे उसे बाकी किसी डिब्बे में संभालकर रख लें। इस उपाय से आपके संबंधों के बीच और भी मधुरता आएगी और हर तरह के विवाद खत्म होंगे।

धनु राशि
अगर परिवार में किसी तरह का विवाद है या किसी तरह के कलेश की स्थिति परिवार के सदस्यों के बीच उत्पन्न हो रही है तो एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी डालनी है। अब आप सुंदरकांड का पाठ करें। जब पाठ पूरा हो जाए तो सरसों केतेल में कपूर डालकर जलाएं और इसे पूर घर में घुमाएं। आपके घर में सामंजस्य स्थापित होगाऔर हर कलेश की समाप्ति होगी।

मकर राशि
अगर आप पशु संबंधी किसी तरह का कोई व्यापार करते हैं या फिर करना चाहते हैं। और इच्छा है कि आपके व्यापार से आपको खूब लाभ मिले तो आज के दिन आपको शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र है- 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' आपको 108 बार इस मंत्र का जाप करना है। इससे पशु संबंधी आपके सभी कार्य ज़रूर पूरे होंगे।

कुंभ राशि
अगर कर्ज के बोझ तले दबे हैं और पाना चाहते हैं कर्ज के बोझ से छुटकारा तो आज का दिन बेहद उत्तम है। आज आपको 7 छुआरे लेकर सब पर हल्दी का तिलक करना है। इसके बाद "ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:" या "ॐ नम: भगवते वासुदेवाय" का आपको जाप करना है। आखिर में आप उन छुआरों का सेवन करें। इससे आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि
अगर आप ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं और चाहते है कि आपके परिवार में एकता बनी रहे। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार यूं ही बना रहे तो आज आपको सात साबुत उड़द हल्दी में रंगकर किसी पात्र में रखनी चाहिए। जब गुरु पुष्य नक्षत्र समाप्त हो जाए तो इसेपूरे घर में छिड़क दें। इससे आपको काफी फायदा होगा और आपके परिवार के बीच प्यार बना रहेगा।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement