Friday, March 29, 2024
Advertisement

Dussehra 2021: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दशहरा पर किन उपायों से खुलेगी किस्मत

दशहरा के दिन कुछ विशेष उपायों करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 15, 2021 11:03 IST
Dussehra 2021 Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Dussehra 2021 Upay

हिंदू धर्म में दशहरा त्योहार का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को है। कहा जाता है कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी कार्य लाभकारी होता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दशहरे के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ। 

  • अगर आप अपने विचारों को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज आपको चांदी का छोटा-सा हाथी लाकर घर में रखना चाहिए।

Dussehra 2021: इस साल दशहरे पर बन रहे हैं शुभ योग, जानिए विजय मुहूर्त और महत्व

  • अगर आप अपने जीवन में हर तरह के सुख-साधन पाना चाहते हैं, तो आज मंदिर में सिंघाड़े का आटा दान करें।
  • अगर आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन सरसों के तेल की शीशी मंदिर में दान करें।
  • अगर आपके परिवार की खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो आज एक सफेद चन्दन को घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और उस चन्दन के पेस्ट से परिवार के सब लोगों के माथे पर चन्दन का टीका लगाएं।
  • अगर आप अपने करियर में नए मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आज एक चुटकी सरसों के दाने लेकर बहते जल में प्रवाहित करें।
  • अगर आप कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो आज स्नान आदि के बाद चन्दन की खुशबू वाली एक धूपबत्ती अपने घर के मन्दिर में जलाएं। अगर आप अपने व्यक्तित्व को अत्यंत आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंदिर में कच्चा, जटा वाला नारियल दान करना चाहिए।

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस बार बन रहा है ये मंगलकारी योग, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अगर आप नौकरी में अपना मनचाहा प्रमोशन कराना चाहते हैं तो आज सिंघाड़े के आटे की रोटियां बनाएं। और उन रोटियों पर दो मूली रखकर मन्दिर में दान कर दें।
  • अगर आप अपनी स्मरण शक्ति को तेज करना चाहते हैं, तो आज रात को सोते समय अपने सिरहाने चंदन का टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उठकर उस चंदन के टुकड़े को किसी धार्मिक स्थल या मंदिर में दान कर दें।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement