Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Kolkata Durga Puja: 50 किलो सोने से बनाई गई मां दुर्गा की मूर्ति, शीश महल की तरह है पंडाल की डिजाइन

कोलकाता की एक दुर्गा उत्सव समिति ने माता दुर्गा की मूर्ति में 50 किलो सोना लगाया है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: October 03, 2019 14:13 IST
Durga puja 50 kg gold idol installed in kolkata pandal see photos- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Durga puja 50 kg gold idol installed in kolkata pandal see photos

नवरात्र के दिनों में पूरे देश में धूम होती है लेकिन कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य रुप देखने को मिलता है। हर साल वहां पर हजारों पंडाल लगाए जाते है। लेकिन इसी बीच दुर्गा का एक पंडाल सुर्खियों में छा गया है। एक दुर्गा उत्सव समिति ने माता दुर्गा की मूर्ति में 50 किलो सोना लगाया है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस समिति ने मां को इस तरह सजाया है। इससे पहले साल 2017 में मां दुर्गा को गोल्डन साड़ी पहनाई गई थी। वहीं साल 2018 में चांदी का रथ चढ़ाया गया था।

6th Day Of Navratri: नवरात्र के छठे दिन ऐसे करें मां कत्यायनी की पूजा, मंत्र, भोग और आरती

ANI के ट्विट्स के अनुसार इस मूर्तियों बनाने में पूरे ढाई महीने लगे है। जिन्हें 250 मजदूरों से मिलकर बनाया है।

केवल मां का एक हाथ सिल्वर का बनाया गया है और ऊपर से लेकर नीचे तक 50 किलो सोने की इस्तेमाल किया गया है।

इतना ही नहीं पंडाल को भी बिल्कुल शीश महल की तरह सजाया गया है। जहां कई टन कांच का इस्तेमाल किया गया है और बाहरी रुप मायापुर के इस्कॉन मंदिर की तरह बनाया गया है।

 दुर्मा माता की ये मूर्ति और पंडाल में जितना भी सोना लगा है इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इतना ही नहीं समिति का कहना है कि दुर्गा मां की सबसे मंहगी मूर्ति है। संतोष मित्र स्क्वायर पर बने इस पंडाल में लगी मूर्ति 13 फीट ऊंची है।

मां की पूजा के लिए लोगों की लंबी लाइने लगी है। भगदड़ न हो इसके लिए लोगों को रोक कर धीरे-धीरे र्शन करने दिया जा रहा है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement