Friday, April 19, 2024
Advertisement

शुक्रवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

अगर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के जातकों की बात करें, तो ये लोग बहुत ही दयालु, सही निर्णय लेने वाले, कोमल वक्ता और कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। ये अपनी विद्या के बल पर धन लाभ करने वाले होते हैं। इसकेअलावा आज के दिन आप अपनी राशि अनुसार कौन, कौन-से लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 24, 2019 18:42 IST

Do these measure on 25 january 2019 for money and luck

Do these measure on 25 january 2019 for money and luck

मिथुन राशि
अगर आप अपने किसी विशेष कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में गुड़ का दान करें। साथ ही भगवान सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने विशेष कार्य में सफलता हासिल होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आपका करियर किसी गलत दिशा में भटक गया है, जिसके कारण आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो अपने करियर को एक बेहतर दिशा देने के लिए आज के दिन आपको एक कटोरी में गेहूं का आटा लेकर भूरी या लाल चीटियों के बिल में डालना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement