Saturday, April 20, 2024
Advertisement

1 दिसंबर को बन रहा है बहुत ही दुर्लभ संयोग, हर इच्छा पूरी करने के लिए जरुर करें ये उपाय

जब कभी गुरुवार या शनिवार को चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, त्रयोदशी या चतुर्दशी तिथि के साथ कृतिका, आर्द्रा, आश्लेषा, उत्तराफाल्गुनी, स्वाती, ज्येष्ठा, उत्तराषाढ़ा, शतभिषा या रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा हो। आज योग करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 30, 2018 19:46 IST
nakashtra- India TV Hindi
nakashtra

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज स्थिर योग, प्रीति योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। इसके अलावा चंद्रमा आज कन्या राशि में रहेगा। आपको बता दूं कि स्थिर योग आज सुबह सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक रहेगा। प्रीति योग आज सुबह 07:42 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 05:21 तक रहेगा। इसके अलावा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके देर रात 03:31 तक रहेगा।

जब कभी गुरुवार या शनिवार को चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, त्रयोदशी या चतुर्दशी तिथि के साथ कृतिका, आर्द्रा, आश्लेषा, उत्तराफाल्गुनी, स्वाती, ज्येष्ठा, उत्तराषाढ़ा, शतभिषा या रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा हो, तो उस दिन स्थिर योग बनता है और आज शनिवार का दिन, नवमी तिथि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, ये तीनों चीज़ें एक साथ हैं। ये योग रोग आदि से छुटकारा पाने के लिये और अपने कार्यों की स्थिरता को बनाये रखने के लिये बहुत ही शुभ है। अतः आप आज के दिन इनसे संबंधित उपाय करके लाभ उठा सकते हैं।(राशिफल 1 दिसंबर 2018: महीने के पहले दिन अशुभ योग के साथ-साथ चंद्रमा बदलेगा राशि, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव )

प्रीति योग की बात करें तो इसका अर्थ है प्रेम। ये प्रेम का विस्तार करने वाला योग है। अगर आपका कोई अपना आपसे रूठ गया हो, आपको किसी के साथ समझौता करना हो या आपके प्रेम-विवाह में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है या फिर आपको किसी के साथ अपने प्रेम का रिश्ता आगे बढ़ाना हो, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार प्रीति योग के स्वामी चंद्रमा हैं और आज के दिन सुबह 10:04 से चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। (Vastu Tips: : घर में ऐसे लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर, कभी नहीं आएगा दुर्भाग्य )

अगर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की बात करें, तो इसके स्वामी सूर्यदेव हैं, जबकि इसके देवता अर्यमा हैं। अदिति के तीसरे पुत्र और आदित्य नामक सौर-देवताओं में से एक अर्यमन या अर्यमा को पितरों का देवता भी कहा जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का पहला चरण सिंह राशि में आता है, जबकि इसके बाकी तीन चरण कन्या राशि में आते हैं।

  • अगर आप अपने प्रोजेक्ट के लिये या अपना काम बनाने के लिये किसी व्यक्ति से समझौता करना चाहते हैं, तो आज के दिन उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए आपको पिंजरे में स्थित चांदी की गोली की पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उस गोली को गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका काम सफल होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने पास मौजूद धन राशि की स्थिरता को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको पीपल के पेड़ में श्री विष्णु और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही एक एकाक्षी नारियल लेकर पीपल के वृक्ष से स्पर्श कराकर अपने घर के मन्दिर में स्थापित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके पास मौजूद धन राशि की स्थिरता बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, अपने आपको स्ट्रेस फ्री रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शाम के समय चंद्रमा की रोशनी में एक मोती अपने सामने रखकर, चंद्रदेव के मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:। मंत्र जप करने के बाद उस मोती को संभालकर अपने पास रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और खुद को स्ट्रेस फ्री फील करेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

nakashtra

nakashtra

  • अगर आप जीवन की लगातार भाग-दौड़ से परेशान हैं और थोड़ा आराम चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन की लगातार भाग-दौड़ से आराम मिलेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह- नक्षत्र स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने बिजनेस या नौकरी से संबंधित कार्यों में सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अर्यमा या अर्यमन का नाम लेते हुए अपने पितरों को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस या नौकरी से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने कार्यों में स्थिरता बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री विष्णु के आगे चन्दन की धूप जलानी चाहिए। साथ ही 108 बार श्री विष्णु के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है –'ऊँ नमो भगवते नारायणाय। 'आज के दिन ऐसा करने से आपके कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आपका कोई अपना आपसे रूठ गया है या आपके प्रेम-विवाह में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है, तो आज के दिन आपको अपने घर में एक सफेद फूल वाला पौधा गमले में रोपित करना चाहिए और उस पौधे से ऐसा मानकर विनती करनी चाहिए, जैसे कि आप अपने से रूठे व्यक्ति या अपने पार्टनर से विनती कर रहे हों।  आज के दिन ऐसा करने से आपसे रूठा हुआ व्यक्ति मान जायेगा और आपके प्रेम-विवाह में चल रहा तनाव भी खत्म हो जायेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन 5 कौड़ियां लेकर मन्दिर में स्थापित करें और उनकी पूजा करें। पूजा के बाद उन कौड़ियों को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि इस उपाय को सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement