Friday, March 29, 2024
Advertisement

आज से 4 माह के लिए बंद हो जाएंगे सभी शुभ काम, जानिए अब कब है विवाह के शुभ मुहूर्त

अब कार्तिक शुक्ल एकादशी के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। पुरानों के मुताबिक जब भगवान विष्णु ने राजा बलि का पाताललोक का राजा बना दिया और वर मांगने को बोला तो बलि ने उनसे पाताल लोक में निवास करने का आग्रह किया। तब से चार महीने के लिए देवता पाताललोक में चले जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य निषेध है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 23, 2018 6:08 IST
Devdashni Ekadashi- India TV Hindi
Devdashni Ekadashi

धर्म डेस्क: अब कार्तिक शुक्ल एकादशी के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। पुरानों के मुताबिक जब भगवान विष्णु ने राजा बलि का पाताललोक का राजा बना दिया और वर मांगने को बोला तो बलि ने उनसे पाताल लोक में निवास करने का आग्रह किया। तब से चार महीने के लिए देवता पाताललोक में चले जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य निषेध है।

23 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हम देवशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं। एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु 4 महीने के लिए पाताललोक सोने चले जाते हैं इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 4 महीने तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहेंगे। देवोत्थान एकादशी 19 नवंबर को अबूझ मुहूर्त से शादियों की शुरुआत होगी।

दूसरी कथा के मुताबिक आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में एकादशी को शंखासुर राक्षस मारा गया था तब से इस दिन से भगवान चार महीने तक क्षीर सागर में सोने के लिए चले जाते हैं।

विवाह के शुभ मुहूर्त

दिसंबर 2018
12,13

 जनवरी 2019
26

फरवरी
22

मार्च
9,10

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement