Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Navratra 2019: 6 अप्रैल से शुरु हो रही है नवरात्रि, जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी

हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्र को ही महत्वपूर्ण माना गया है। चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र (Vasantik Navratri) भी कहा जाता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 05, 2019 20:17 IST
navratri and ram navami- India TV Hindi
navratri and ram navami

नवरात्र 2019: साल 2019 में चैत्र माह में पहली नवरात्र (Navaratri)  पड़ेगी। 6 अप्रैल से शुरुआत के साथ 13 अप्रैल को समाप्त होगी। पूरे साल में चार बार नवरात्र आते हैं। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्र होती है। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व होता है, जो सितंबर से अक्टूबर के दौरान आते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्र को ही महत्वपूर्ण माना गया है। चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र (Vasantik Navratri) भी कहा जाता है।

हर साल मां दुग्रा के नौ रुप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। हर कोई अपने अनुसार मां की पूजा अर्चना कर प्रसन्न करता है।

नवरात्र के साथ-साथ हिंदू नववर्ष भी प्रारम्भ हो जाएगा। नवरात्र देश में मुख्य रुप से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादा मनाया जाता है।

जानें किस दिन होगी किस देवी की पूजा

पहला नवरात्र 6 अप्रैल शनिवार: घट स्थापन व मां शैलपुत्री पूजा,  मां ब्रह्मचारिणी पूजा

दूसरा नवरात्र 7 अप्रैल रविवार:  मां चंद्रघंटा पूजा
तीसरा नवरात्र 8 अप्रैल सोमवार:  मां कुष्मांडा पूजा
चौथा नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार:  मां स्कंदमाता पूजा
पांचवां नवरात्र 10 अप्रैल बुधवार: पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन
छष्ठ नवरात्र 11 अप्रैल गुरुवार: मां कात्यायनी पूजा
सातवां नवरात्र 12 अप्रैल शुक्रवार:  मां कालरात्रि पूजा
नवमी 13 अप्रैल शनिवार: मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महानवमी

Chaitra Amawasya 2019: 4 अप्रैल से इस समय लगेंगी अमावस्या और 5 अप्रैल को स्नान-दान के साथ होगी समाप्त

Navratra 2019: इन चीजों के बिना नवरात्र में देवी मां की पूजा अधूरी, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

.Navratri 2019: नवरात्र के दिनों में न करें ये काम, हो सकती है मां दुर्गा अप्रसन्न

.Chaitra Navratri 2019: 6 अप्रैल से शुरू हो रहे है चैत्र नवरात्र, साथ ही जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement