Thursday, May 02, 2024
Advertisement

आंवला नवमी 2018: आज का दिन बहुत ही शुभ, करें ये खास उपाय तो होगी अपार धन की प्राप्ति

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज अक्षय नवमी व्रत है। शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 16, 2018 22:34 IST
Amla Navami - India TV Hindi
Amla Navami

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज अक्षय नवमी व्रत है। शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

आज के दिन व्रत के पुण्य से सुख-शांति, सद्भाव और वंश वृद्धि का फल प्राप्त होता है। आज के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही आज के दिन तर्पण और स्नान-दान का भी बहुत महत्व है। आज के दिन संभव हो तो किसी तीर्थ स्थल पर जाकर स्नान करना चाहिए, लेकिन अगर आप कहीं दूर नहीं जा सकते, तो घर पर ही अपने नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर स्नान जरूर कीजिये। इससे आपको अक्षय फलों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आज के दिन शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए, इसकी भी हम चर्चा करेंगे, लेकिन उससे पहले आपको आज से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं कि आज से विष्णु त्रिरात्रि भी शुरू हो गई है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से द्वादशी तक तीन दिनों के दौरान श्री विष्णु भगवान की प्रतिमा के साथ तुलसी जी की पूजा करने का विधान है और आखिरी दिन तुलसी विवाह के पश्चात सुपात्र ब्राह्मण को विष्णु जी की प्रतिमा का दान किया जाता है। (आज शाम सूर्य ने किया वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 5 राशियों के जीवन में आ सकता है भारी संकट )

अगर जीवनसाथी के साथ अब आपका पहले जैसा प्यार नहीं रहा, बात-बात पर आपके झगड़े होते रहते हैं और रिश्तों की डोर धीरे-धीरे करके कमजोर पड़ रही है, तो आज के दिन आपके आंवले के पेड़ के तने पर सात बार सूत का धागा लपेटना चाहिए। साथ ही घी का दीपक जलाकर आंवले के वृक्ष की आरती भी करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके रिश्तों की डोर मजबूत होगी और आपके बीच पहले जैसा प्यार स्थापित होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है। (राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां )

अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, यश और ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए। आज के दिन आंवले का वृक्ष लगाना वास्तु की दृष्टि से भी बड़ा ही शुभ माना जाता है, लेकिन जो लोग किसी कारणवश आज के दिन आंवले का वृक्ष नहीं लगा पायें, वो आज के दिन आंवले का वृक्ष लगाने का संकल्प लें और बाद में जब भी आपको समय मिले, तो वृक्ष जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यश और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

  • अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज अक्षय नवमी के दिन आपको आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना चाहिए, लेकिन अगर आपके आसपास आंवले का पेड़ उपलब्ध न हो या फिर आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना आपके लिये संभव न हो, तो आप आज के दिन आंवले का फल खरीदकर जरूर खाएं, लेकिन ध्यान रहे कि रोहिणी नक्षत्र वालों को आंवले का फल नहीं खाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अक्षय नवमी के दिन श्री विष्णु द्वारा कूष्माण्ड नामक दैत्य का वध किया गया था और वध के बाद उस दैत्य के रोम से कूष्माण्ड की बेल निकली थी। इसलिए इसे कूष्माण्ड नवमी भी कहते हैं। कूष्माण्ड को आम भाषा में पेठा या कद्दू कहते हैं, जिसकी सब्जी बनाई जाती है। आज के दिन कुष्माण्ड, यानी पेठे का दान करना चाहिए। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। कूष्माण्ड नवमी के अलावा उड़ीसा में आज के दिन जगतधात्री माता की पूजा भी की जाती है। बता दूं कि जगतधात्री, मां दुर्गा ही एक स्वरूप हैं। इसके साथ ही आज अक्षय नवमी के दिन के मथुरा प्रदक्षिणा, यानी मथुरा की परिक्रमा भी शुरू हो जाती है।
  • अगर आप अपनी आयु में वृद्धि करना चाहते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी विधिवत पूजा करें। साथ ही उसकी जड़ में दूध अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप एक अच्छी और सुंदर संतान की चाहत रखते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं और वृक्ष का पुष्प आदि से पूजन करें। साथ ही कपूर से आरती करते हुए वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही एक अच्छी और सुंदर संतान की प्राप्ति होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आपके विवाह में एक के बाद एक परेशानी आती जा रही है, तो आज के दिन आंवले के पेड़ के तने में रोली का तिलक लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही परेशानियों का जल्द ही अंत होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपने दाम्पत्य जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आंवले की जड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही विष्णु जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है - 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय। आज के दिन ऐसा करने से आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी और आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखते हैं, तो आज के दिन आंवले के पेड़ की धूप-दीप से आरती करें। साथ ही अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दोनों हाथ जोड़कर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने सभी कष्टों को दूर करके अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उनके सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही भगवान को आंवले का फल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूर होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होगी।  बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement