Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं भगवान शिव की तस्वीर, साथ ही न लगाएं शंकर जी का ये रूप

: घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना बड़ा ही शुभ माना जाता है, लेकिन हर भगवान की तस्वीर लगाने का एक सही तरीका और एक सही दिशा भी होती है। घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगानी चाहिए, ये बात हमें पता नहीं होती है।।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 18, 2018 6:30 IST
Lord Shiva vastu tips- India TV Hindi
Lord Shiva

धर्म डेस्क: घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना बड़ा ही शुभ माना जाता है, लेकिन हर भगवान की तस्वीर लगाने का एक सही तरीका और एक सही दिशा भी होती है। घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगानी चाहिए, ये बात हमें पता नहीं होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से वास्तु के अनुसार किस दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाना होगा शुभ।

उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित हो। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किये हो। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement