Friday, April 19, 2024
Advertisement

सोमवार को बन रहा है ब्रह्म योग, लखपति बनने के लिए आज जरुर करें इन 10 उपायों में से कोई 1 उपाय

अगर आपका किसी से झगड़ा हुआ हो, तो उसे सुलझाने के लिये भी ये योग बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 08 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। अत: आज के दिन ब्रह्म योग और शतभिषा नक्षत्र के संयोग का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं, कौन से विशेष उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 29, 2019 10:28 IST
29 april 2019- India TV Hindi
29 april 2019

धर्म डेस्क: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ब्रह्म योग और शतभिषा नक्षत्र है। ब्रह्म योग आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। अगर आपको कोई शांतिपूर्वक कार्य करना हो, तो आज ब्रहम योग में करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगर आपका किसी से झगड़ा हुआ हो, तो उसे सुलझाने के लिये भी ये योग बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 08 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। अत: आज के दिन ब्रह्म योग और शतभिषा नक्षत्र के संयोग का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं, कौन से विशेष उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

  • अगर आप अपने विचारों को मजबूत करना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनें, तो आज के दिन आपको चांदी का छोटा-सा हाथी लाकर घर में रखना चाहिए, लेकिन अगर आप चांदी का हाथी ना ला पाएं, तो मिट्टी से बना हाथी भी घर में लाकर रख सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपके विचारों में मजबूती आयेगी और लोग  आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई: महीने का अंतिम सप्ताह कुछ तरह है गुजरेगा, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा खास

  • अगर आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन सरसों के तेल की शीशी मंदिर में दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
  • अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन चंदन को घीसकर, उससे अपने मस्तक पर टीका लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह- स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये बेहद खास है।

ये भी पढ़ें- 29 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर

  • अगर आप अपने व्यक्तित्व को अत्यंत आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंदिर में कच्चा, जटा वाला नारियल दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका व्यक्तित्व अत्यंत आकर्षक और मजबूत होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये विशेष लाभदायक है।

29 april 2019

29 april 2019

  • अगर आप अपनी स्मरण शक्ति को तेज करना चाहते हैं, तो आज के दिन रात को सोते समय अपने सिरहाने चंदन का टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उठकर उस चंदन के टुकड़े को किसी धार्मिक स्थल या मंदिर में दान कर दें।  इस उपाय से आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने बच्चे के अंदर दूसरे लोगों की मदद करने का भाव लाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको राहु के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए और जप करते समय अगर संभव हो तो अपने बच्चे को साथ में ही बिठाएं। मंत्र है - ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे के अंदर दूसरे लोगों की मदद करने का भाव आयेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह- स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये बड़ा ही खास है।
  • अगर आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें और अपने घर के मंदिर में चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से सामाजिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह- स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
  • अगर आप अपनी मेहनत और लग्न का उचित फल पाना चाहते हैं और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको देवी सरस्वती की उपासना करनी चाहिए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत और लग्न का उचित फल मिलेगा और आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह- स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष रूप से फलदायी है।
  • अगर आप अपने करियर में नए मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक चुटकी सरसों के दाने लेकर बहते जल में प्रवाहित करें। आज के दिन ऐसा करने से आप करियर में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे।बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिए ये विशेष रूप से लाभदायक है।
  •  अगर आप अपने जीवन में हर तरह के सुख-साधन पाना चाहते हैं और अपने आसपास सब कुछ आनंदमय देखना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में सिंघाड़े का आटा दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी और आपके आसपास सब कुछ आनंदमय बना रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement