Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

राशिफल 17 नवंबर 2018: दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ, लेकिन शनिवार इन राशियों के जीवन में लाएगा ढ़ेरों खुशियां

शनिवार होने के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र के साथ व्याघाट योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। शनिवार का दिन कुछ राशियों को अचानक धनलाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 16, 2018 18:22 IST
Horoscope 17 November 2018- India TV Hindi
Horoscope 17 November 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज अक्षय नवमी व्रत है। शनिवार होने के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र के साथ व्याघात  अशुभ योग लग रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ के लिए संकट वाला हो सकता है। शनिवार का दिन कुछ राशियों को अचानक धनलाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जंक-फूड खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जरुरतमंद को खाना खिलाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे और समस्याएं दूर होगी। (दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति-रिवाज के साथ हुई शादी, जानें इसकी रस्मों के बारे में )

वृष राशि  
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है| कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं, सारे काम सफल होंगे। (साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्य और गुरु का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement