Friday, March 29, 2024
Advertisement

Recipe: ब्रेकफास्ट चाहिए ऑयल फ्री तो 10 मिनट में तैयार करें 'बेसन टोस्ट', बनाना है आसान

सुबह के वक्त काफी काम होता है ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट बनाने की सोच रहे हैं तो बेसन टोस्ट से बेहतर उपाय कुछ और नहीं हो सकता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: September 23, 2019 23:14 IST
बेसन टोस्ट- India TV Hindi
बेसन टोस्ट

सुबह के वक्त काफी काम होता है ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट बनाने की सोच रहे हैं तो बेसन टोस्ट से बेहतर उपाय कुछ और नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताते हैं बेसन टोस्ट बनाने की विधि। सुबह के वक्स ऑफिस जाने की टेंशन, बच्चों को स्कूल छोड़ने की टेंशन और ऐसे में आप फटाफट ब्रेकफास्ट बनाने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट बनाया जाए बेसन टोस्ट। आज हम आपको बताते हैं इंस्टेंट बेसन टोस्ट बनाने की विधि जोकि कुछ ही मिनटों में बन कर तैयार भी हो जाता है। साथ ही यह इतना ऑयल फ्री होता है कि इसे बच्चे से लेकर बूढे तक खा सकते हैं। वहीं जिनके बच्चे सब्जियां नहीं खाते वह लोग इस टोस्ट के बहाने बच्चों को सब्जियां खिला सकते हैं।

इंस्टेंट ब्रेड टोस्ट को बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी ब्रेड, बेसन, मक्खन, चीज, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स की। इन सब चीजों को बेसन में मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें, इसके बाद ब्रेड स्लाइस को इस बैटर में डिप करें और उसके बाद पैन में घी या मक्खन डालकर इसे टोस्ट करें।

जब बेसन, ब्रेड के साथ अच्छे से टोस्ट हो जाए तो से अच्छे से प्लेट में निकाल ले। फिर आप इस टोस्ट के साथ हरी चटनी या कैचअप के साथ परोसे।  आप इसे ब्रेकफास्ट में या शाम के नाश्ते में भी खा सकते हैं। साथ ही आप इसे बच्चे के लंच में भी पैक कर के दे सकते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement