Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

रोजाना करें इन Yummy Vegetable Soup का सेवन, सिर्फ 7 दिन में पाएं पेट की चर्बी से हमेशा के लिए निजात

हम आपको कुछ ऐसे सूप के बारें में पता रहे है। जो कि टेस्ट में बेहतरीन होगा। इसके साथ ही वजन कम करने में मदद करेगा।

Shivani Singh Edited by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: August 21, 2018 11:48 IST
Weight loss Soup- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST Weight loss Soup

रेसिपी डेस्क: क्या सब्जियों आपका वजन कम करने में मदद करती है। तो इसका उत्तर है हां। वेटलॉस सूप से आप आसानी से अपना वजन कर सकते है। वैसे हमेशा सूप बोरिंग होते है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सूप के बारें में पता रहे है। जो कि टेस्ट में बेहतरीन होगा। इसके साथ ही वजन कम करने में मदद करेगा।

फैट बर्निंग सूप

आपको जो भी सब्जियां पसंद है। इस सूप में डाल सकते है। यह वजन कम करने का सबसे अच्छा सूप माना जाता है।

Fat Burning Soup

Fat Burning Soup

इस सूप के लिए आपको चाहिए  

  • 4 मीडियम साइज प्याज
  • 3 टमाटर
  • एक छोटा पत्ता गोभी
  • 1 हरी शिमला मिर्च
  • 1 हरी धनिया

ऐसे बनाएं

इन सभी चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें और इसे एक पैन में डाल दें। इसके साथ ही इसमें इतना पानी डालें कि सब्जियां डूब जाएं। इसके बाद इसमें Vegetable Bouillon और Seasoning(यह दोनों चीजें मार्कट में आसानी से मिल जाएगी) डालकर ढक दें। कम से कम 10 मिनट तेज आंच में पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करके तब तक पकाएं। तब तक कि सब्जियां न पक जाएं। पक जाने के बाद इसमें हर्ब्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Italian zero
Italian zero

इटालियन जीरो

इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए   

  • 2 बड़े प्याज
  • 2 कली अदरक
  • 2 तुरई
  • फेन्नल बल्ब
  • 1 मिर्च
  • अधिक मात्रा में हरी और लाल पत्ता गोभी
  • 300 ग्राम  पालक
  • 3 बड़े टमाटर
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
  • एक चम्मच जीरा और आर्गेनों
  • एक चुटकी तुलसी
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

इन सभी चीजों को एक सूप पैन में डाले और पानी डालकर पकाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें।

Cauliflower soup
Cauliflower soup

गोभी का सूप

इसका सेवन करने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।

सामग्री

  • कटा हुआ प्याज
  • ऑलिव ऑयल
  • अदरक
  • कटा हुआ आलू
  • कटी हुई गोभी
  • प्योर क्रीम
  • चिकन स्टॉक

ऐसे बनाएं
सबसे पहले लहसुन और प्याज काट लें। इसके बाद इसमें इसमें आलू औक गोभी मिलाकर इसमें स्टॉक मिलाकर उबाल लें। जब सभी चीजें पक जाएं तो इसमें क्रीम डालकर थोड़ा और पकाएं। आपका सूप बनकर तैयार है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement