Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राशिफल 8 दिसंबर 2021: कुंभ राशि वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 07, 2021 19:09 IST
राशिफल 8 दिसंबर 2021
 - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 8 दिसंबर 2021  

Highlights

  • वृष राशि वालों का खुशनुमा रहेगा दिन।
  • मीन राशि वालों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज श्रीराम विवाहोत्सव मनाया जायेगा। आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज बीती रात 2 बजकर 14 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप आपके जीवन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्यों को बहुत हद तक समय से पूरा करने में सफल होंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज अपने शादी की बात घर पर करेंगे।

मिथुन राशि

राशिफल 8 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV
राशिफल 8 दिसंबर 2021  

आज आप अपने सभी कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। लवमेट्स कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

कर्क राशि

आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश होंगे। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा। सभी कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। 

सिंह राशि

राशिफल 8 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV
राशिफल 8 दिसंबर 2021  

आज ऑफिस में किसी नये प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इस राशि के जो लोग सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनको आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा।

कन्या राशि

आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिलेगी। आज आप परिवार वालों के साथ घरेलू सामान की शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सामंजस्य स्थापित करने में आज आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। ऑफिस में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपना घर खरीदने के बारे में विचार करेंगे।

तुला राशि

राशिफल 8 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV
राशिफल 8 दिसंबर 2021

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अजनबी लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आएगी। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से भी आपको बचकर रहना चाहिए। नजदीकी रिश्तों का ख्याल रखना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। लवमेट्स आज आपको आपकी पसंद का उपहार देंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आज आप अपने व्यापार की रणनीतियों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका फायदा भी आपको नजर आयेगा। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा।

धनु राशि

राशिफल 8 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV
राशिफल 8 दिसंबर 2021  

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेट्स को अचानक कोई गिफ्ट मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का मन बनायेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होगा। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बी दोस्ती चलेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छोटे पैमाने पर अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा होगा। महिला उद्यमियों को अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा सफल भी रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि

राशिफल 8 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV
राशिफल 8 दिसंबर 2021  

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे।

मीन राशि

आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। जिसको आप भी हाथ से जाने नहीं देंगे। आज किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पेपर वर्क पूरा ना होने से आपका कोई जरूरी काम देरी से पूरा होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

Angarki Chaturthi 2021: अंगारकी चतुर्थी पर करें ये उपाय, घर में आई हर विपदा को दूर करेंगे गणपति

Vastu Tips: कभी भी मोमबत्ती, दीपक या माचिस की तीलियां इस तरह न बुझाएं, जानिए वजह

Chanakya Niti: किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये 4 बातें, हमेशा रखें ध्यान 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement