Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 7 राशियों की ग्रह दशा खराब, आएगी काफी बड़ी मुश्किलें

धर्म डेस्क: 19 से 25 फरवरी 2018 के बीच चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। वह मीन राशि से मिथुन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही कुछ राशियों पर इसका अशुभ असर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 19, 2018 18:03 IST
weekly horoscope 19 to 25 february 2018 - India TV Hindi
weekly horoscope 19 to 25 february 2018

धर्म डेस्क: 19 से 25 फरवरी 2018 के बीच चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। वह मीन राशि से मिथुन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही कुछ राशियों पर इसका अशुभ असर पड़ेगा। जिसके कारण यह पूरे सप्ताह पीड़ा वाला रहेगा। इसके अलावा राहु-केतु चंद्रमा को पीड़ा देगे। जिसके कारण मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि का यह सप्ताह कष्टदायक रहेगा। इन राशियों को धनहानि, नौकरी और बिजनेस में भी हानि होगी। खर्चे और नुकसान भी बढ़ सकते हैं। वहीं अन्य राशियों को के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

 

मेष राशि

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। जो कि आपके व्यय का स्थान है। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने के संकेत हैं। आपकी राशि से लाभ स्थान में सूर्य, बुध व शुक्र गोचर कर रहे हैं जिससे लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि हाल ही में लगे सूर्य ग्रहण के कारण हो सकता है लाभ अपेक्षानुसार न हो।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि में आ जायेंगें इस समय आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। अंतिम दिनों में चंद्रमा दूसरे व तीसरे स्थान में रहेंगे। व्यावसायिक तौर पर स्थिति में थोड़ी बेहतर हो सकती है, कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन भी सुधरने के आसार हैं।

पर्सनल लाइफ की ओर देखें तो घर की सुख शांति भंग रहने के संकेत हैं। बेवजह किसी बात को तूल न दें, विवाद होने की संभावनाएं हैं। इस समय किसी से उलझना झगड़े को दावत दे सकता है। संतान को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं।

वृष राशि
इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान में हो रहा है जिस कारण आपके लिये यह सप्ताह लाभकारी रहने के आसार हैं। वहीं कर्म भाव में राशि स्वामी शुक्र के साथ सूर्य व बुध की युति आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिये काफी अच्छे संकेत कर रही है।

आपको अच्छे स्वास्थ्य का सुख मिल सकता है। आपके कामकाजी जीवन में तेजी रहने के आसार हैं। परिवार में बड़े बुजूर्गों व कार्यस्थल पर वरिष्ठ कर्मियों का आशीर्वाद बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। पदोन्नति की राह देख रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है।

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा लाभ स्थान से व्यय भाव में गोचररत होंगे संभव है इस समय आपको किसी के दुर्व्यवहार से कष्ट पंहुचे। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इसके पश्चात चंद्रमा आपकी ही राशि में आयेंगें इस समय आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। खान-पान को लेकर भी थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।

सप्ताहांत में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। फाइनेंशियल लाभ मिल सकते हैं हालांकि कार्यस्थल पर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी, कोई आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने के प्रयास कर सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement