Saturday, April 20, 2024
Advertisement

साप्ताहिक राशिफल: सप्ताह ही शुरुआत में ही सूर्य और शनि का संयोग, इन राशियों को पूरे सप्ताह होगा कष्ट ही कष्ट

Saptahik Rashifal 17 - 23 December 2018: यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह सी शुरुआत में ही सूर्य अपनी राशि परिवर्तित की है। अब वह धनु राशि में प्रवेश कर गए है। जानें कैसा होगा आपका सप्ताह।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 17, 2018 16:28 IST
Weekly Horoscope 17 to 23 December 2018- India TV Hindi
Weekly Horoscope 17 to 23 December 2018

Saptahik Rashifal 17 - 23 December 2018: यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह सी शुरुआत में ही सूर्य अपनी राशि परिवर्तित की है। अब वह धनु राशि में प्रवेश कर गए है। इसके साथ ही मलमास की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही शनि उनके साथ है। शनि और सूर्य के संयोग से कई राशियों को तनाव और कष्ट हो सकता है। जानें आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा 12वें घर में रहेगें जो कि आपके लिये अनावश्यक खर्चों के योग बना रहे हैं। छोटी मोटी यात्राओं में धन व्यय करवा सकते हैं। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा आपकी राशि में ही रहेंगें जो कि आपकी ज्यादा इच्छाओं के कारण आपको दु:खी कर सकते हैं। (Malmas 2018: 16 दिसंबर से शुरु हो रहे है खरमास, बिल्कुल भी न करें ये काम )

एस्ट्रोयोगी आपको सलाह देते हैं कि फिलहाल आप कर्म करने में विश्वास रखें समय आने पर फल भी आपको मिल जायेगा। सप्तम घर में चंद्रमा की शुभ दृष्टि होने से आपका मन परिवार के साथ समय व्यतीत करने का भी हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सप्ताह के अगले दो दिनों में चंद्रमा आपके धन भाव में रहेंगें कोई भी वस्तु या दिया हुआ धन वापस मिलने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। आपके काम करने की प्रतिभा को कार्य को टालने वाले अवगुण से इन दिनों में बचें। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे स्थान में रहेंगें। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा लाभ घर में विराजमान होंगें। पिछले दिनों किये गये किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। गत दिनों जो कड़ी मेहनत आपने की है उस मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। हालांकि इसकी संभावनाएं भी प्रबल हैं कि आपकी अपेक्षाएं इस समय कुछ ज्यादा ही बढ़ ही जायें। एस्ट्रोयोगी सलाह देते हैं कि अपनी इच्छाओं को एक लिमिट तक ही रखें। ज्यादा इच्छाएं भी आपके दुख का कारण बन सकती हैं। (इस चमत्कारी धाम से मिला अंबानी को 'वरदान', दिया था बेटी की शादी का पहला न्योता )

सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें जो कि मन को भयभीत तो रखते ही हैं साथ ही निवेश किये गये धन के प्रति भी आपकी चिंताएं बढ़ा सकते हैं। कुछ अनैच्छिक वस्तुओं पर भी धन व्यय हो सकता है।

सप्ताह के उतरते दिनों में चंद्रमा आपकी राशि में ही विराजमान रहेंगें। जो कि आपके मन में सकारात्मक सोच व सकारात्मक निर्णय लेने का योग भी बनाते हैं। इस समय किसी सेलिब्रिटी से भी खास मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। वीकेंड पर रुका हुआ धन आपको मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि विकेंड के दिन चंद्रमा धन भाव यानि आपकी राशि से दूसरे स्थान में रहेंगें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियोॆं के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement