Friday, April 26, 2024
Advertisement

साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 15, 2018 12:24 IST
Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा।

Related Stories

मेष (Aries): सप्ताह की शुरुआत में मन कुछ उदास हो सकता है। आमदनी के स्रोत में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों से लाभ मिलने के योग हैं। 15 तारीख से सूर्य के मेष राशि से दसवें स्थान में भ्रमण करने से कार्यों में सफलता मिलेगी। केतु के अब युति में आने से पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

भाइयों के साथ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होकर नौकरी में पदोन्नति करा सकते हैं। 19 और 20 का दिन कार्यस्थल और परिवार के लिए अच्छा कहा जाएगा। आपका सारा समय मनोरंजन, खाने-पीने में सबके साथ बीतेगा। घर के लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। पत्नी और संतान का समर्थन मिलेगा।

वृषभ (Taurus): दिनांक 14 की दोपहर तक उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। दिन आनंद में व्यतीत होगा। 15,16 को आपको कुछ कष्ट हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। खासकर कि पेट या आंख के रोग के होने की आशंका है। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। आप हर तरफ से चिंता में घिरे हुए महसूस करेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपने यदि काम को गंभीरता से नहीं किया तो नुकसान भी हो सकता है।

अनहोनी या दुर्घटनाओं से अपनी रक्षा करें। 17, 18 और 19 की दोपहर तक आपको अपने धंधे में चौकन्ना रहना होगा अन्यथा नुकसान की आशंका है। चंद्र के साथ शुक्र के होने से सामाजिक संबंधों में खुशी व आनंद महसूस करेंगे। आप प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करेंगे कि क्या गलत है? और क्या सही है? इसके बाद का समय आपके लिए वास्तविक निर्णय लेने का कहा जाएगा। पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। ता।19 और 20 को आपको अच्छी खबर मिलेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। 

मिथुन (Gemini): 14 से शुक्र और 15 तारीख से सूर्य का आपकी राशि के आठवें स्थान में भ्रमण आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। नए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। अपच जैसे पेट के रोगों की आशंका है। अदालती कार्यवाही हो सकती है। अचानक से मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। 14,15 और 16 के दौरान मित्रों और परिवार के संबंधों में मजबूती आएगी। उच्च अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है।

माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कभी कभार बहस हो सकती है। ता। 17 से मंगल आपकी राशि से छठे भाव में भ्रमण करेगा जिससे विदेश योग की संभावना रहेगी। जमीन से लाभ मिलेगा। ता। 17, 18 और 19 की दोपहर तक आठवें स्थान में चंद्र आपके लिए घातक रहेगा। दुर्घटना का भय रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। लंबी अवधि का निवेश करने से नुकसान होगा। सोच-विचारकर निर्णय लें। ता।19 की दोपहर के बाद समय धीरे-धीरे अनुकूल होता जाएगा। 20 का दिन सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement