Friday, March 29, 2024
Advertisement

1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

शुक्र के कन्या राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, उन्हें क्या शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होंगे, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानइए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 31, 2018 12:48 IST

Venus transit virgo on 1 august 2018

Venus transit virgo on 1 august 2018

धनु राशि
शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपको अपने कार्यों में पिता से सहयोग मिलेगा और 1 सितम्बर तक आपके पिता के करियर को भी चार चांद लगेंगे। इस दौरान आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे और आप भी उन मौकों का पूरा-पूरा फायदा उठायेंगे। साथ ही आपके सामने एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन के अवसर भी आयेंगे। आपको इन अवसरों के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपको वाहन आदि का सुख भी मिल सकता है। अतः 1 सितम्बर तक शुभ अवसर सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में दही या दही से बनी किसी चीज़ का दान करें। इससे आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

मकर राशि
शुक्राचार्य आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका भाग्योदय होगा। आपको अपनी मेहनत के बल पर धन लाभ होगा और संतान का सुख प्राप्त होगा। 1 सितम्बर तक अपनी मेहनत से आप कुछ भी पा सकते हैं। इससे आपके जीवन की सभी स्थितियां मजबूत होंगी। अतः शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और जीवन में अगर किसी भी तरह की अशुभ स्थिति है तो उससे बचने के लिये 1 सितम्बर तक काली या लाल गाय की सेवा करें। इससे आपके भाग्य का साथ बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement