Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

शुक्र के कन्या राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, उन्हें क्या शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होंगे, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानइए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: July 31, 2018 12:48 IST

Venus transit virgo on 1 august 2018

Venus transit virgo on 1 august 2018

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके सामने एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन बनने के बहुत अधिक अवसर होंगे। आपको इनसे बचकर रहना चाहिए। साथ ही आपको संतान का सुख पाने के लिये कोशिशें करनी होगी। 1 सितम्बर तक आपकी आराम पसन्द या हरफनमौला लोगों से मुलाकात के भी चांसेज बनेंगे। इसके अलावा आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। अतः शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये जमीन के नीचे काला सुरमा दबाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। साथ ही 1 सितम्बर तक आप अपनी बात दूसरे से कहने में घबरा सकते हैं। अतः आपको अपने अन्दर कॉन्फिडेंस बनाकर रखना चाहिए। इस दौरान आपके पास चाहें कितनी ही धन-सम्पत्ति हो, आपको सुख की नींद आने में परेशानी आ सकती है। आपको इस दौरान अपनी मेहनत के अनुसार ही फल प्राप्त होंगे। 1 सितम्बर तक आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये महिलाओं का सम्मान करें और अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें, आपकी सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement