Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

24 फरवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि पर प्रवेश, जानें किस राशियों के लिए साबित होगा अशुभ

21 मार्च तक शुक्राचार्य के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी असर देखने को मिलेगा। अतः किस राशि के लोगों पर शुक्र के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 21, 2019 21:02 IST
venus transit capricorn  on 24 february- India TV Hindi
venus transit capricorn  on 24 february

धर्म डेस्क: 24 परवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन रात 10 बजकर 45 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 21 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आपको बता दें कि 21 मार्च तक शुक्राचार्य के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी असर देखने को मिलेगा। अतः किस राशि के लोगों पर शुक्र के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर के क्षेत्र में सक्सेस मिलेगी। आपकी सफलता में पिता हमेशा आपके साथ रहेंगे। इसके अलावा आपके पिता को भी तरक्की के लिये बेहतरीन मौके मिलेंगे। साथ ही 21 मार्च तक आपके जीवन में वाहन का सुख भी बना रहेगा। अतः जीवन में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मंदिर में दही का दान करें। इससे आपको और आपके पिता, दोनों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। (साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ)

वृष राशि
शुक्राचार्य आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे | शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवन में 21 मार्च तक अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जो चाहेंगे, वो अवश्य ही पूरा होगा। साथ ही आपको धन लाभ होगा और जीवन में संतान का सुख भी बना रहेगा। अतः 21 मार्च तक अपने भाग्य का साथ बनाये रखने के लिए काली या लाल गाय की सेवा करें। इससे आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। (फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement