Friday, April 19, 2024
Advertisement

राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 27, 2018 19:50 IST

 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi

Image Source : PTI
 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। अपने तनाव को कम करने के लिए कुछ किताबें पढ़ सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें।

ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगार बैठे लोगों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करने से आपका तनाव कम होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज करियर के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा है। कि आप खुद के जीवन में कितनी दूर और कितने उच्चे स्तर तक जा सकते है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी।

विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। साथ ही आज परिवार के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते है। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement