Saturday, April 20, 2024
Advertisement

किसी व्यक्ति को पसंद करते हैं तो भूल से भी आज नहीं बल्कि इस योग में करें प्रपोज

आपको कोई भी अच्छे काम करना है तो कल यानि 18 मार्च को सुबह 6.30 बजे से योग बन रहा है। किसी व्यक्ति को आप पसंद करते हैं तो प्रपोज करने का सही समय आज नहीं है। सुबह 9:23 मिनट से दोपहर 3:53 मिनट तक है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 17, 2018 18:53 IST
 17 march saturday 2018 free daily horoscope- India TV Hindi
17 march saturday 2018 free daily horoscope

धर्म डेस्क: आज चैत्र माह की अमावस्या है। शनिवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा। इस योग में आप कानून संबंधी काम कर सकते है। साथ ही आपको बता दें कि इस योग में क्या-क्या करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आपको कोई भी अच्छे काम करना है तो कल यानि 18 मार्च को सुबह 6.30 बजे से योग बन रहा है। किसी व्यक्ति को आप पसंद करते हैं तो प्रपोज करने का सही समय आज नहीं है।

सुबह 9:23 मिनट से दोपहर 3:53 मिनट तक है।

मीन राशि में एक साथ 4 ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध और शुक्र रहेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों को फायदा मिलेगा, तो कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होगा। वहीं अन्य राशियों के लिए बिजनेस, नौकरी में थोड़ी परेशानी का सामना करना पडेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि
आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी दोस्त की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं, आपको अपार सफलता मिलेगी। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, किसी बड़े ऑपरेशन में कामयाबी मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जंक फूड एवॉएड करें। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, दिन अच्छा बीतेगा।

वृष राशि
नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के बारे में कोई नई योजना बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। विवाहित लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो मुहूर्त देखकर कर सकते है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर होंगे। भगवती को लाल सिंदूर चढ़ाएं, सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement