Friday, April 19, 2024
Advertisement

31 अगस्त राशिफल: इस माह का आखिरी दिन इन राशियों के लिए पड़ सकता है भारी

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: August 30, 2018 17:16 IST

Horoscope 31 august 2018

Horoscope 31 august 2018

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने बिजनेस के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। आज घर में सोने-चांदी की चीज़ों को संभालकर रखना चाहिए। अपने पार्टनर से बात करते समय सही शब्दों का चयन करना चाहिए। रोटी का चूरमा बनाकर चिड़ियों को डालें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिंदगी में तरक्की के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे हैं। आपको उन अवसरों पर ध्यान बनाये रखना चाहिए। आपको धन लाभ हो सकता है। परिजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। उनके सहयोग से कोई बड़ी कामयाबी भी हासिल कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्य का अनुष्ठान हो सकता है। देवी दुर्गा की उपासना करें, सारी मुश्किलें हल होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement