Friday, March 29, 2024
Advertisement

राशिफल 30 मार्च 2018: चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका शुक्रवार

आज गुड फ्राइडे है। आज सूर्योदय के साथ ही फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को चंद्रमा राशि परिवर्तित कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका फर्क नजर आएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका शुक्रवार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 29, 2018 18:49 IST
 horoscope 30 march friday 2018- India TV Hindi
 horoscope 30 march friday 2018

धर्म डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज दमनक चतुर्दशी है। आज श्री शिव- नृसिंह दमनकोत्सव है। आज श्री हरि दमनकोत्सव है। आज गुड फ्राइडे है। आज सूर्योदय के साथ ही फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को चंद्रमा राशि परिवर्तित कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका फर्क नजर आएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका शुक्रवार।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। दुश्मन आपको परेशान कर सकते है, बेहतर होगा आज दुश्मनों से सावधान रहे। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है, उन्हें आज किसी नौकरी का ऑफर ई-मेल के द्वारा आऐगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के साथ शाम को टाइम स्पेंड करोगे। हो सकता है डिनर के लिए रेस्टोरेंट भी जाएं। सूर्य को जल अर्पित करने से आपको कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता के मार्ग पर ले जाऐगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे, आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं। लेकिन ज़रूरत दूसरों में बदलाव लाने की नहीं, बल्कि ख़ुद में बदलाव लाने की है। लवमेट अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने जा सकते है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। हालाँकि इस सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और इससे प्रेरणा लेकर ज़्यादा कड़ी मेहनत के लिए कमर कसें। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement