Friday, March 29, 2024
Advertisement

राशिफल 30 मार्च 2018: चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका शुक्रवार

आज गुड फ्राइडे है। आज सूर्योदय के साथ ही फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को चंद्रमा राशि परिवर्तित कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका फर्क नजर आएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका शुक्रवार।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 29, 2018 18:49 IST

 horoscope 30 march friday 2018

 horoscope 30 march friday 2018

मिथुन राशि
आज आपको कहीं से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। साथ ही किसी जरुरी कार्य में संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग जमीन लेना चाहते है, वो आज जमीन से संबंधित कोई कार्य न करें, नहीं तो आपका ही नुकसान होगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनी रहेगी। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है, हो सकता है आपको बाहर घूमाने भी ले जाएं। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपके कार्य सफल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आप अपनी पूरानी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के जो लोग कपड़ा उघोगी है उन्हें आज धनहानि होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। हो सकता है आपके रिश्तों में खटास आ जाएं। भैरव जी को प्रसाद चढ़ाने से जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement