Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

23 सितंबर राशिफल: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 22, 2018 16:25 IST
rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्रवण द्वादशी है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। आज सवार्थसिद्ध योग के साथ-साथ सुकर्मा योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ मिलेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:50 से शाम 04:46 तक रहेगा। इस शुभ योग में आप हर काम कर सकते है उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं | आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे | आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे | दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे | हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम बनेंगे |

वृष राशि -  आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे | आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे | इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे | आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा | बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, सफलता जरुर हासिल होगी |

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement