Thursday, April 18, 2024
Advertisement

राशिफल 15 जून 2018: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की बदलेगा भाग्य

आज सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने के साथ-साथ आद्रा नक्षत्र लग रहा है। जिसके कारण वृद्धि योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 14, 2018 13:55 IST
Horoscope 15 june 2018- India TV Hindi
Horoscope 15 june 2018 une 2018

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। अतः आज के दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। सूर्यदेव आज सुबह 11:37 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। पुण्यकाल के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान किया जाता है। सूर्य की इस मिथुन संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 11:37 तक रहेगा।

शुक्रवार होने के साथ-साथ आद्रा नक्षत्र लग रहा है। जिसके कारण वृद्धि योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलने के असार कम दिख रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज पुराने समय से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएँ भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे । माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement