Thursday, April 25, 2024
Advertisement

11 मई राशिफल: शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली, वहीं ये लोग पा सकते है कामयाबी

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्य कर रहा है कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 11, 2019 9:11 IST

Horoscope 11 may 2019

Horoscope 11 may 2019

तुला राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धैर्य और सही सोच आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख  की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आयेगा। मंदिर में काले तिल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement