Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Surya Grahan (2019): 6 जनवरी को पड़ रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 7 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Surya Grahan (2019): Solar Eclipse on 6 January Know What effects in your Zodiac sign Horoscope by Acharya Indu Prakash: Surya Grahan 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 7 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर - Rashifal Hindi News, India TV

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 02, 2019 19:32 IST
Get Here the Latest Updates on Solar Eclipse 2019 in India- India TV Hindi
Surya Grahan 2019

Surya Grahan (2019) Latest Update : 6 जनवरी को पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 06:58 पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है। इसके साथ ही 6 नवरी तो सुबह 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 09 बजकर 18 मिनट तक खण्डग्रास सूर्यग्रहण रहेगा। एक बार फिर से बता दें कि ये ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस तथा प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा।

कब है सूर्य ग्रहण

6 जनवरी रविवार के साथ ही शाम 05:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पार करके देर रात 01 बजकर 57 मिनट पर हर्शल ग्रह मेष राशि में मार्गी होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार बीते वर्ष 7 अप्रैल, 2017 को हर्शल ने मेष राशि में प्रवेश किया था और इस बीच 7 अगस्त, 2018 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री भी हुए थे। हर्शल ग्रह लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है,  यानि कि यह एक राशि में तकरीबन सात वर्षों तक रहता है। दार्शनिको, चिंतको और मनोवैज्ञानिको के लिए हर्शल ग्रह बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक शक्ति और आत्मबल का संचार करता है। अतः हर्शल के मार्गी होने से इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, हर्शल उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

सूर्य ग्रहण भारत में 2019

अगर आप भी साल का पहला सूर्य ग्रहण देखना चाहते है तो आपको पैसिफिक देशों या फिर उत्तर पूर्व एशिया की ओर रुख करना होगा। मतबल कि ये ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस तथा प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा।

मेष राशि
मार्गी हर्शल आपके पहले स्थान पर गोचर करेगा। हर्शल के इस गोचर से जीवन में आपकी अचानक से उन्नति हो सकती है। भले ही बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आयें, लेकिन आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपको मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। आप चीजों को नये तरीके से सोचने की कोशिश करेंगे। अतः हर्शल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिए आपको दही या दही से बनी चीज़ों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में आपकी उन्नति सुनिश्चित होगी।

वृष राशि
मार्गी हर्शल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। हर्शल के इस गोचर से आप अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते हैं। इस दौरान आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका गृहस्थ जीवन और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। अतः हर्शल की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए आपको जैसमीन की सुगंध अपने पास रखनी चाहिए और उसका उपयोग भी करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Solar Eclipse 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, जानें भारत में किस समय पड़ेगा ग्रहण

Surya Grahan 2019: इस साल पड़ रहे है पूरे 3 सूर्य ग्रहण, जानें कब-कब है ये ग्रहण

Chandra Grahan 2019: साल 2019 में लग रहे है 2 चंद्र ग्रहण, वहीं जनवरी में होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

Makar Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मकर राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement