Friday, April 26, 2024
Advertisement

11 सितंबर को बुध कर रहा है कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

11 सितंबर को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से बुध कन्या राशि में गोचर करेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 10, 2019 10:40 IST

Mercury transit in virgo

Mercury transit in virgo

सिंह राशि
बुध का गोचर आपकी जन्मपत्रिका में दूसरे भाव में हुआ है। इस गोचर से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी नज़र आएगी। वहीं घर में इस तरह की समस्याओं के चलते अपने स्वभाव में परिवर्तन भी आप महसूस करेंगे। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकतेहै। हम आपको सलाह देंगे कि आप किसी भी परिस्थिति में बिल्कुल ना घबराएं, अपनी सूझ बूझ से काम लें। सब परेशानियां दूर होंगी।.... बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको चांदी की वस्तु 29 सितंबर तक अपने पास रखनी चाहिए। आप चांदी का कोई आभूषण धारण कर सकते हैं , या फिर चांदी का सिक्का अपनी जेब में रख सकते हैं।

कन्या राशि
बुध आप ही की राशि में गोचर हुआ है जो लग्न भाव में है। लिहाज़ा इस भाव में बुध के गोचर से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके शारीरिक तेज में वृद्धि होगी। आपकी पर्सेनेलिटी में निखार आएगा। लोग आपको देखने भर से ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपको हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता हासिल होगी। कुल मिलाकर बुध का ये गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। बुध के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की वस्तुओं से आपको दूरी बनाए रखनी चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rashifal News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement